आर्य प्रतिनिधि सभा जगा रही प्रदेशभर में वेदप्रचार टीमों के माध्यम से जागरूकता की अलख 

0
178
Panipat News/Arya Pratinidhi Sabha is awakening awareness through Veda propaganda teams across the state
Panipat News/Arya Pratinidhi Sabha is awakening awareness through Veda propaganda teams across the state
  • 12 वेद प्रचार रथों के माध्यम से प्रदेश भर में घूम-घूम कर किया जा रहा वेद प्रचार
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा गुरुकुल कुरुक्षेत्र के सहयोग से 12 वेद प्रचार वाहनों के माध्यम से प्रदेशभर में लगातार वेद प्रचार के माध्यम से लोगों में जागरूकता की अलख जगा रही है। भजन उपदेश के माध्यम से लोगों को समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराईयों के विरुद्ध जागरूक किया जा रहा है। यह वेद प्रचार वाहन सुबह स्कूलों में हवन और रात्रि को गांव-गांव में जाकर  भजन उपदेश के माध्यम से महर्षि दयानंद सरस्वती के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि गुरुकुल शिक्षा पद्धति, गोरक्षा एवं गौ संवर्धन, जीरो बजट प्राकृतिक कृषि, देशभक्ति, चरित्र निर्माण, समाज में व्याप्त पाखंड के खिलाफ संदेश, युवा पीढ़ी में बढ़ते नशे के खिलाफ व समाज में पश्चिमी सभ्यता की नकल करते हुए अपनी संस्कृति और संस्कारों को पीछे छोड़ते युवाओं को जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। वेद प्रचार वाहन पूरी तरह से हाईटेक बनाए गए हैं, जिनमें लाइट, साउंड, स्टेज व अन्य आवश्यक सभी साजो सामान उपलब्ध है।

गांवों व शहरों में जाकर वेद की ज्योति जलाने का कार्य कर रही है

जिसके माध्यम से जल्द से जल्द अधिक से अधिक लोगों को व्यापक स्तर पर जागरूक किया जा रहा है। आर्य प्रतिनिधि सभा पूर्ण रूप से निशुल्क रूप से सभी गांवों व शहरों में जाकर वेद की ज्योति जलाने का कार्य कर रही है। आर्य प्रतिनिधि सभा प्रधान राधाकृष्ण आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा का उद्देश्य महर्षि दयानंद सरस्वती के संदेशों को जन जन तक पहुंचा कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना है, ताकि सुदृढ़ समाज का निर्माण हो सके और हमारा देश फिर से सोने की चिड़िया बन सके। उन्होंने कहा कि देश में लगातार पाखंड और आडंबर बढ़ रहे हैं। युवाओं में नशाखोरी और अश्लीलता बढ़ती जा रही है।

लोग गुरुकुल शिक्षा को भुलाते जा रहे हैं

लोग गुरुकुल शिक्षा को भुलाते जा रहे हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि अधिक से अधिक लोगों को वेद प्रचार के माध्यमों के द्वारा जागरूक कर सुदृढ़ समाज का निर्माता बनाया जाए। राधाकृष्ण आर्य ने  कहा कि भविष्य में वेद प्रचार वाहनों को और भी बढ़ाया जाएगा और इसके साथ साथ आर्य प्रतिनिधि सभा कई अन्य योजनाओं पर भी कार्य कर रही है, जिसके माध्यम से वेद प्रचार को जन-जन तक पहुंचाया जाए और इसके लिए सोशल मीडिया और मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।

ज्वलंत विषयों पर भजनों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हैं

उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वे पुरातन संस्कृति और संस्कारों को अपने जीवन में अपनाएं ताकि सुदृढ़ समाज और महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण हो सके। पिछले कई वर्षों से वेद प्रचार वाहन के माध्यम से वेद प्रचार कर रहे भजन उपदेशक जसविंदर आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि भजन उपदेश के माध्यम से चरित्र निर्माण, देशभक्ति, संस्कृति और संस्कार, अनुशासन, वेद पठन और पाठन के लाभ समेत अन्य ज्वलंत विषयों पर भजनों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हैं। अभी तक लाखों लोग इस मुहिम से जुड़ कर अन्य लोगों को लगातार जागरूक कर रहे हैं।
SHARE