नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 31 अक्तूबर तक करें आवेदन

0
225
Apply for Nari Shakti Puraskar till 31st October
Apply for Nari Shakti Puraskar till 31st October
  • पुरस्कार के लिए चुनी जाने वाली महिलाओं को 8 मार्च, 2023 को किया जाएगा पुरस्कृत: उपायुक्त

 

आज समाज डिजिटल, पानीपत :

 

पानीपत। आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपायुक्त सुशील सारवान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन ऑनलाइन पोर्टल अवार्डस.जीओवी.इन पर 31 अक्तूबर तक भिजवाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं या संस्थाओं ने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के सामाजिक उत्थान एवं उनकी आत्मनिर्भरता के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं, वे राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदक महिला की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए

उपायुक्त ने बताया कि नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदक महिला की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए तथा जो भी संस्था इस पुरस्कार के लिए आवेदन करे, वह पिछले 5 वर्षों से काम कर रही हो। उन्होंने बताया कि अवार्डस.जीओवी.इन पोर्टल पर 31 अक्तूबर तक पुरस्कार के लिए आवेदन किया जा सकता है। पुरस्कार के लिए  चुनी जाने वाली महिलाओं को 8 मार्च, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

 

 

 

 

ये भी पढ़ें :डीसी साहब की दो टूक : मंडिय़ों में नहीं खरीदा जाएगा यूपी और दूसरे जिलों का धान

ये भी पढ़ें :नशा परिवार का भविष्य बर्बाद : डॉ. हरप्रीत सिंह

ये भी पढ़ें :धान की वेरिफिकेशन के नाम पर किसानों की नहीं हो रही धान की खरीद

ये भी पढ़ें : ध्यान से करें वोट पोल नहीं तो हो सकती है कैंसिल : एसडीएम

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE