जिला स्तरीय गीता महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी

0
246
Panipat News/All preparations completed for district level Gita Mahotsav
Panipat News/All preparations completed for district level Gita Mahotsav
  • विभिन्न अधिकारियों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ आर्य कॉलेज मैदान का दौरा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए
आज समाज डिजिटल, पानीपत :

पानीपत। शुक्रवार से शुरू हो रहे जिला स्तरीय गीता महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त सुशील सारवान ने वीरवार देर सायं विभिन्न अधिकारियों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ आर्य कॉलेज मैदान का दौरा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रात: 9 बजे हवन यज्ञ के साथ गीता जयंती महोत्सव की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनी का शुभारम्भ भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 बजे जिला कारागार में गीता पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी और आर्य कॉलेज के मैदान में बाद दोपहर तीन बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस प्रकार चलेगा कार्यक्रम

तीन दिसम्बर को दोपहर 12 बजे आर्य कॉलेज सभागार में गीता सेमिनार आयोजित किया जाएगा और इसके बाद तीन बजे आर्य कॉलेज के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सायं 5 बजे स्थानीय देवी मन्दिर में आरती का आयोजन किया जाएगा। चार दिसम्बर को प्रात: 11 बजे देवी मन्दिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। आर्य कॉलेज के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और समापन समारोह आयोजित किए जाएंगे। सायं 5 बजे देवी मन्दिर पानीपत और तिरखु तीर्थ सींक गांव में दीप दान किया जाएगा।

 

कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाएगा

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिसमें जिला की सभी सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं अपना सहयोग कर रही हैं। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे गीता महोत्सव में जरूर पधारें। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी, सीटीएम राजेश सोनी, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान सुरेश अरोड़ा, सुनील ग्रोवर, सिख यूथ फेडरेशन से हरविन्द्र सिंह लाड़ी, रवीन्द्र सैनी इत्यादि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

ये भी पढ़े: सहकारिता विषय पर राजकीय पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE