आठवां चेतना महिला खेल उत्सव आयोजित

0
216
Panipat News/8th Chetna Women's Sports Festival organized
Panipat News/8th Chetna Women's Sports Festival organized
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। पाईट संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनएफएल के प्रागण में आठवें चेतना महिला खेल उत्सव का आयोजन रोटरी पानीपत सेंट्रल द्वारा किया गया। प्रथम स्तर की अध्यक्षता लालचंद रजिस्ट्रार लोकायुक्त हरियाणा ने की। लालचंद ने चेतना की ज्योति को देश के हर उस क्षेत्र में ले जाने की बात की जहां पढा़ई की किरण नहीं पहुंच पाई है। चेतना परिवार से जुड़ी महिलाओं ने गिनती, पहाडे़, पुस्तकें पढ़ कर सुनाईं। अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए महिलाओं ने चेतना परिवार की स्वयं सेविकाओं को धन्यवाद दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कम्प्यूटर केंद्र की लड़कियों को सम्मानित किया गया।

स्वयं सेविकाओं को शालें दे कर सम्मानित किया

प्रर्दशनी के लिए भी पुरस्कृत किया गया। विशिष्ठ अतिथि राज माटा ने स्वयं सेविकाओं को शालें दे कर सम्मानित किया। सत्र दो में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चेतना ध्वजारोहण हरि ओम तायल ने किया। मुख्य अतिथि रोटेरियन वेद प्रकाश काल्टा डिस्ट्रीक ग़वर्नर 3080 खेलों का शुभारम्भ किया। क्लब प्रधान रोटेरियन विभास कैला ने परेड की अगुवाई रोटरी ध्वज के साथ की। चेतना मशाल के साथ खेल शुरु हुए। दस प्रतियोगिताओं में अलग – अलग आयु वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया। 100 मीटर दौड़, बाधा दौड़, बोरा दौड़, नींबू चम्मच दौड़, तीन टांग दौड़ व रस्साकशी में सभी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
SHARE