6 अप्रैल तक बनाए जायेंगे 4 लाख पन्ना प्रमुख :  धनखड़

0
101
Panipat News/4 lakh Panna Pramukhs will be made by April 6: Dhankhar
Panipat News/4 lakh Panna Pramukhs will be made by April 6: Dhankhar
  • समालखा में आज आयोजित होगा शक्ति केंद्र प्रमुखों का सम्मेलन
  • शक्ति केंद्र संगम में मिलेगा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा का मार्गदर्शन :धनखड़
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में 6 अप्रैल तक 4 लाख पन्ना प्रमुख बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस से पहले पार्टी ने संगठन को घर घर ले जाने के लिए सभी बूथों पर  त्रिदेव बनाए है। 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी के 5 लाख कार्यकर्ता अपने घरों पर एक ही समय पर पार्टी का झंडा फहराएंगे।

इस कार्यशाला में 3100 सूचीबद्ध कार्यकर्ता भाग लेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने  समालखा के सेवा साधना केंद्र में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि रविवार को समालखा में छह लोकसभा क्षेत्रों के शक्ति केंद्र प्रमुखों कि कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस शक्ति केंद्र संगम  में आने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का मार्गदर्शन मिलेगा। शक्ति केंद्र संगम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी मौजूद रहेंगे।  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने पत्रकारों को बताया कि इस कार्यशाला में 3100 सूचीबद्ध कार्यकर्ता भाग लेंगे।

संगठन ने बनाया अपना डिजिटल ऐप

भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने  बताया कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल को बढ़ावा देने के लिए सरल  ऐप बनाया है। जिसमें कार्यकर्ता की सम्पूर्ण जानकारी होगी। ऐप पर कार्यकर्ता का वोटर लिस्ट में क्रमांक, बूथ नंबर सहित सभी जानकारी अपलोड  होगी। आज होने वाली कार्यशाला में प्रवेश पत्र भी इसी एप से डाउनलोड होंगे।

पंजाब सरकार अपने हालात संभालने में पूरी तरह असफल

एक प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के हालत चिंताजनक हो गए। पंजाब सरकार हालत संभाल पाने में पूरी तरह असफल रही है। एक अन्य प्रश्न का जवाब देते हुए ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमारा कांग्रेस से कोई मुकाबला नहीं है। हम संगठन को पन्ना प्रमुख तक लेकर जा रहे है  और उनका प्रदेश का संगठन ही नहीं है।

ये भी पढ़ें : NTPC अपनी 30 प्रतिशत से अधिक नेटवर्थ को करेगी NTPC Green Energy में निवेश, मिली मंजूरी

ये भी पढ़ें : RBI ने HDFC पर क्यों लगाया 5 लाख रुपए का जुर्माना

ये भी पढ़ें : IREDA के IPO ​को मिली मंजूरी, रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी

ये भी पढ़ें : 19 साल के बाद टाटा ग्रुप ला रहा IPO, Tata Technologies ने सेबी के पास जमा करवाए ड्राफ्ट पेपर

ये भी पढ़ें : प्रत्यक्ष कर संग्रह में 15.3 प्रतिशत का उछाल, 16 मार्च तक मिला 15.71 लाख करोड़ रुपए

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE