Mahatma Gandhi’s message is the solution to all the challenges of the world- PM Narendra Modi: महात्मा गांधी का संदेश दुनिया की सभी चुनौतियों का समाधान- पीएम नरेंद्र मोदी

0
582

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही कई कार्यक्रम किए। पीएम मोदी बुधवार की शाम को अहमादबाद पहुंचे। उन्होंने यहां लोगों को संबोधित किया और कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढ़ रहा है। दुनियाभर में भारत के प्रति आदर बढ़ रहा है। कोई भी इस बदलाव को महसूस कर सकता है। दुनिया यह देख सकती है कि वैश्विक स्तर पर भारत ने कई साकारात्मक बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती संयुक्त राष्ट्र में काफी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। दुनिया की कोई भी समस्या के बारे में बात करिए, महात्मा गांधी का सुझाव उन समस्याओं को निदान देता है। पीएम मोदी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर गुजरात के साबरमती आश्रम पहुंचे और वहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

  • TAGS
  • [post_tags]