India-Bangladesh: घुसपैठ और सीमा सुरक्षा पर कल से नई दिल्ली में अहम बैठक

0
328
India-Bangladesh
India-Bangladesh: घुसपैठ और सीमा सुरक्षा पर कल से नई दिल्ली में होगी अहम बैठक

India-Bangladesh, (आज समाज), नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच घुसपैठ और सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर सोमवार से नई दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के महानिदेशक स्तर की चार दिवसीय उच्चस्तरीय वार्ता शुरू होगी। 11 जून तक चलने वाली 57वीं बॉर्डर कोआॅर्डिनेशन मीट में अवैध निर्माण, फेंसिंग प्रोजेक्ट्स सीमा प्रबंधन से जुड़े अहम मुद्दों के अलावा तस्करी व उग्रवादी गतिविधियों पर बातचीत होगी।

ये भी पढ़ें : Rajasthan Health Department: युगांडा की महिला में नहीं पाया गया इबोला वायरस

सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बीएसएफ हेडक्वॉटर में होगी बैठक

दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित बीएसएफ हेडक्वॉटर में होने वाली इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत-बांग्लादेश के बीच सीमा सुरक्षा व सहयोग को मजबूत करना है। बीजेपी प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमान सिद्दीकी के नेतृत्व में बैठक में बांग्लादेश का प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। वहीं बीएसएफ महानिदेशक प्रवीण कुमार भारतीय पक्ष का नेतृत्व करेंगे।

नई सरकार के गठन के बाद पहली मीटिंग

बता दें कि इसी वर्ष फरवरी बांग्लादेश में नई सरकार सत्तासीन हुई है और इसके बाद दोनों देशों की सीमा सिक्योरिटी एजेंसियों के बीच यह पहली हाई लेवल मीटिंग होगी। इससे पहले अगस्त 2025 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में डीजी लेवल की वार्ता हुई थी।

दोनों पक्षों के बीच इन मुद्दों पर होगी चर्चा

बैठक में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी, सीमा पार अपराधों पर लगाम, घुसपैठ, बांग्लादेशी क्रिमिनल की भारत में घुसपैठ, सीमा पर बाड़ को क्षति पहुंचाने की घटनाएं व पेंडिंग फेंसिंग प्रोजेक्ट्स की प्रगति जैसे मसलों पर विस्तृत चर्चा होगी। सूत्रों ने बताया है कि भारत की ओर से बांग्लादेश की धरती से एक्टिव भारत विद्रोही व उग्रवादी संगठनों की गतिविधियों का मुद्दा भी मुख्य तौर पर उठाया जाएगा। बता दें कि भारत-बांग्लादेश के बीच 4,096 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जिसमें लगभग 860 किमी अब भी बिना बाड़ के है।

ये भी पढ़ें : India-Nepal Relations: भारत के साथ नेपाल के रिश्ते सबसे ऊपर : शिशिर खनाल

  • TAGS
  • [post_tags]