CJP Protest: दिल्ली प्रदर्शन से पहले रोहतक के जिला पार्षद जयदेव डागर व समर्थक हिरासत में

0
103
CJP Protest
CJP Protest: दिल्ली प्रदर्शन से पहले रोहतक के जिला पार्षद जयदेव डागर व समर्थक हिरासत में
  • बहादुरगढ़-टिकरी बॉर्डर समेत सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई
CJP Protest, (आज समाज), हरीश भारद्वाज, रोहतक/सांपला: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर हरियाणा-दिल्ली सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस क्रम में रोहतक जिले के एक जिला पार्षद और उनके कई समर्थकों को सांपला पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस और समर्थकों के बीच रोहतक-सांपला बाईपास पर तीखी बहस भी हुई।

रोहतक में सीजेपी के बैनर तले किया था प्रदर्शन

बता दें कि जिला पार्षद जयदेव डागर ने गत दिनों रोहतक में कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले पहला प्रदर्शन भी किया था। जानकारी के अनुसार, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन का आह्वान किया था। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने दिल्ली से जुड़ने वाले प्रमुख मार्गों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी।

समर्थकों संग दिल्ली के लिए रवाना हुए थे डागर

सूत्रों के अनुसार जिला पार्षद जयदेव डागर अपने समर्थकों के साथ रोहतक से दिल्ली की ओर रवाना हुए थे। सांपला बाईपास पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पुलिस ने पार्षद और उनके समर्थकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

दिल्ली-हरियाणा सीमा पर जांच तेज

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली-हरियाणा सीमा पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें: Cockroach Janta Party का जंतर-मंतर पर धरना, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग