Meeting Of BJP Party Workers In Panipat : पूर्वांचल समाज पानीपत के अनेक सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की 

0
204
Meeting Of BJP Party Workers In Panipat
  • भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन
  • भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की बैठक की अध्यक्षता 
Aaj Samaj (आज समाज),Meeting Of BJP Party Workers In Panipat, पानीपत :  भारतीय जनता पार्टी के जीटी रोड पानीपत स्थित जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की।  जिला महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शन लाल माहला, समाजसेवी सुशील ठाकुर और गांव चलो अभियान के संयोजक देव मलिक ने भी बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्वांचल समाज पानीपत के अनेक सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे विशाल राजनीतिक पार्टी है और जिस तेजी से लोग इसकी सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, उससे लगता है कि और भी विशाल पार्टी बनने जा रही है।
जितना भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान है, वह अन्य किसी भी राजनीतिक दल में नहीं है। इसमें अन्तोदय के मार्ग पर चलते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को भी पार्टी व सरकार में किसी भी समय किसी भी उच्च पद पर बैठाया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी हर आम इंसान की आशा और उम्मीदों से भरी लबालब पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा एकात्म मानववाद है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी लगन और निष्ठा के साथ निभाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस पार्टी में हर कार्यकर्ता को उसकी मेहनत का फल जरूर मिला है और आगे भी मिलता रहेगा। बैठक में गांव चलो अभियान के संयोजक देव मलिक ने अभियान के तहत आयोजित सभी मंडलों में आयोजित कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चन्दन मिश्रा, रमाकांत, पप्पू प्रजापत, दिनेश गुप्ता, सुमन झा, दयानंद सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
SHARE