करनाल : दलित समाज का सम्मान केवल कांग्रेस ही कर सकती है : जोगिन्द्र वाल्मीकि

0
487

प्रवीण वालिया, करनाल:
पंजाब में मुख्यमंत्री की कमान चरणजीत सिंह चन्नी को मिलने से देशभर के दलित समाज में खुशी का माहौल है। समस्त दलित समाज ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,एवं पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत का आभार व्यक्त किया है। अनुसूचित जाति एकता मंच हरियाणा के वरिष्ठ उपप्रधान व कांग्रेस पूर्व प्रदेश संगठन सचिव जोगिंदर वाल्मीकि ने कहा कि दलित समाज का सम्मान केवल कांग्रेस ही कर सकती है। पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाकर कांगे्रस आलाकमान ने यह साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी सुलझे हुए नेता हैं। अब पंजाब के हर वर्ग के लिए खुशियों के दिन आ गए हैं। पंजाब का विकास पहले से ज्यादा हो सकेगा। झूठ की गठरी बांधकर लोगों में झूठा प्रचार कर रही विपक्षी पार्टियों के आंकड़ों और समीकरणों पर भी पानी फिर गया है। चरणजीत सिंह चन्नी समाज में भाईचारा कायम रखने के साथ-साथ प्रदेश हित में राजनीति करेंगे। जोगिंद्र वाल्मीकि ने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि यह पार्टी भाईचारा तोड। काम करती है। फूट डालो राज करो की नीति पर भाजपा के लोग काम करते हैं। हरियाणा में भी वाल्मीकि समाज से एक भी मंत्री नहीं बनाया गया। जोकि वाल्मीकि समाज विरोधी होना दशार्ता है। दलितों पर उत्पीड? की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पूंजीपति दोस्तों को खुश करने के अलावा हरियाणा की गठबंधन सरकार और कुछ नहीं सोचती।

SHARE