दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की हुई मौत

0
418
One Person Died In A Fight Between Two Parties
One Person Died In A Fight Between Two Parties

इशिका ठाकुर, Karnal News : हरियाणा के जिले करनाल के पाल नगर में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनो पक्षों के दो लोग घायल हुए। इलाज के दौरान नंद किशोर नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरे पक्ष का युवक भी गंभीर बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की शुरू कर दी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस रखवाया गया है। उधर मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : पंजाबी सेवा सदन ने जरूरतमन्द परिवारों को बांटा राशन

एक-एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

One Person Died In A Fight Between Two Parties
One Person Died In A Fight Between Two Parties

इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ था। एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई। झगड़े के पीछे लॉकडाउन में हुई कहासुनी को बताया जा रहा है। उसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाठी-डंडों से हमला किया गया। शिकायत के अनुसार केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

तेजधार कुल्हाड़ी से हमला

मृतक की पत्नी व परिजनों का कहना है कि 2 जून को जब वह अपने घर के बाहर बैठे थे और उनकी बिजली बंद थी तभी सामने वाले घर में झगड़ा हो रहा था और वहां उसका पति गया तो उसी समय उनका एक पड़ोसी वहां आ गया और उसने आकर महिला के पति पर तेजधार कुल्हाड़ी से हमला करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वह बेहोश होकर जमीन पर जा गिरा। हादसे को लेकर महिला ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और उसका अन्य कोई सहारा नहीं है शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE