रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में जेडी आडिट को लेकर एक बार फिर मचा घमासान

0
336

जेडी आडिट को लेकर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कर्मचारी जेडी आडिट की मनमानी के कारण एक बार फिर हड़ताल पर

संजीव कोशिक, रोहतक:

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक संघ के प्रधान रणधीर कटारिया की अध्यक्षता में आज विश्वविद्यालय प्रशासन भवन के सामने गेट मीटिंग बुलाई गई। जिसमें महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में सरकार द्वारा लगाए गर्ए। ज्वाइंट डायरेक्टर (आडिट) की मनमानी को देखते हुए उसको हटाने के लिए कर्मचारियों ने आज हड़ताल कर दी। एम.डी.यू. के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान रणधीर कटारिया ने बताया कि विगत 4 वर्ष से यूनिवर्सिटी के कर्मचारी जे.डी. की मनमानियों के चलते बहुत परेशान हैं और इसकी मनमानियों के विरोध में आज यूनिवर्सिटी में सुबह 9:30 बजे गेट मीटिंग बुलाई र्थी। जिसमें जे.डी. की मनमानियों के खिलाफ आज यूनिवर्सिटी के सभी कर्मचारियों व पदाधिकारियों ने पूर्णतया हड़ताल करने फैसला लिया। प्रधान कटारिया ने बताया कि आगे के फैसले के लिए कल सुबह 9:30 बजे गेट मीटिंग दोबारा बुलाई गई है। आज की मीटिंग में प्रधान रणधीर कटारिया के साथ-साथ उपप्रधान राजेश गिरिधर महासचिव रविंदर लोहिया सह सचिव रमेश रोहिल्ला कोषाध्यक्ष विकास अहलावत और पूर्व प्रधान फूल कुमार बहुत सुमेर अहलावत वह कुलवंत मलिक ने अपने विचार रखे।

SHARE