On being called a ‘terrorist’, Rahul Gandhi said, I stand by the statement on Pragya Thakur,: ‘आतंकी’ कहने पर राहुल गांधी ने कहा प्रज्ञा ठाकुर पर दिए बयान पर कायम हूं,

0
196

नई दिल्ली। संसद में प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे पर दिए बयान से हंगामा हो गया। कांग्रेस सहित सभी विपक्ष प्रज्ञा ठाकुर के बयान की निंदा कर रहे थे। आज प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम पर दिए अपने बयान पर माफी मांगी और कहा कि उन्हें भी आतंकवादी नहीं कहा जाना चाहिए। बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था। जिस पर संसद में हंगामा हुआ। आज भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को ‘आतंकवादी’ कहने पर राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग की। इसके जवाब में आज राहुल गांधी ने कहा कि लाइये प्रस्ताव, जो करना है करिए, मैंने अपनी बात कह दी है। गौरतलब है कि जब प्रज्ञा ठाकुर ने संसद में नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था उसके बाद राहुल गांधी ने उनके खिलाफ टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने उन्हें आतंकवादी कहा था। राहुल गांधी ने आज फिर से कहा कि वह प्रज्ञा ठाकुर पर दिए गए अपने बयान पर कायम है और उन्हें जो कहना था कह दिया। आज संसद में सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में नाथूराम गोडसे पर दिए विवादित बयान के लिए माफी मांग ली। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि मेरे बयान का संदर्भ कुछ और था। हालांकि उन्होंने अपने बयान पर दो बार माफी भी संसद में मांगी और कहा था कि महात्मा गांधी ने जो देश के लिए कार्य किए है मैं उनका सम्मान करती हूं। उन्होंने कहा कि मैं महात्मा गांधी द्वारा देश के प्रति सेवा कार्य का सम्मान करती हूं। मैं सदन को ध्यान दिलाना चाहती हूं कि इसी सदन के एक सदस्य द्वारा मुझे आतंकी बोला गया। लेकिन अदालत में मुझपर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। बिना दोषी सिद्ध हुए मुझे आतंकवादी कहना कानून के खिलाफ है।

SHARE