Omicron Latest News कर्नाटक-मुंबई-गुजरात के बाद अब दिल्ली में ओमिक्रॉन की दस्तक

0
998
Omicron Latest News

Omicron Latest News

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली :

Omicron Latest News दिल्ली में भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने दस्तक दे दी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को अपने पहले ओमाइक्रोन मामले की पुष्टि की है, जिससे देश में इस नए प्रकार के कोविड के पुष्ट मामलों की संख्या पांच हो गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि मरीज तंजानिया से लौटा है और अब उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक, कोविड के 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा की उनको हमने अलग से वार्ड में आइसोलेट किया हुआ है। दूसरी ओर दिल्ली सरकार ने एक बार फिर से केंद्र सरकार से फ्लाइट को बंद करने की मांग कर दी है।

17 पॉजिटिव मरीज LNJP में भर्ती (Omicron Latest News)

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो बाहर से आ रहे हैं उनका टेस्ट किया जा रहा है। अभी तक 17पॉजिटिव मरीज LNJP में भर्ती हैं,6 उनके संपर्क वाले हैं। 12लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग हुई जिसमें से 1 ओमीक्रोन का मरीज़ लग रहा है। फाइल रिपोर्ट कल आएगी। हम कह सकते हैं कि दिल्ली में पहला ओमीक्रोन केस है।

दिल्ली में इस एक मामले की पुष्टि के साथ ही देश में ओमिक्रोन के कुल 5 मामले हो गए हैं। इससे पहले कर्नाटक में दो मामले, गुजरात में एक मामले और एक मुंबई में पाए गए हैं। देश में पहला और दूसरा मामला कर्नाटक के बेंगलुरु में मिला था जबकि तीसरा मामला गुजरात के जामनगर में और चौथा मामला महाराष्ट्र के डोंबिवली में मिला था।
एक दिन में मौत के 2,796 मामले आए (Omicron Variant 5th Case in India)

महाराष्ट्र में मिला था चौथा केस (Omicron Latest News)

इससे पहले विदेश से मुंबई लौटे युवक में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई थी । महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि ण्क व्यक्ति जो विदेश से मुंबई के पास कल्याण डोंबिवली नगरपालिका क्षेत्र में लौटा, उसमें कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। वहीं कर्नाटक में सबसे पहले दो मामले सामने आने के बाद गुजरात के जामनगर में ओमिक्रॉन के एक मरीज की पुष्टि हुई है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया जिम्बाब्वे से आया एक व्यक्ति ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित था । (Omicron Variant 5th Case in India)

Read Also : Bengali New Year Messages 2022

Read Also : Parsi New Year Wishes 2022

Read Also : Merry Christmas Wishes in Hindi

Read Also : Christmas Wishes for Grandparents In English

Read Also : Instagram Captions For Hanukkah 2021

Read Also : Human Rights Day Messages 2021

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE