Om Prakash Dhankhar Statement: पार्टी की नीतियों व योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: ओम प्रकाश धनखड

0
336
Om Prakash Dhankhar Statement

इशिका ठाकुर, करनालः

Om Prakash Dhankhar Statement: आज करनाल के मंगलसेन ऑडिटोरियम मे भाजपा अनुसूचित जाति हरियाणा प्रदेश की कार्यकारिणी की विशेष बैठक का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण भुक्कल की अध्यक्षता मे किया गया। कार्यकारिणी की इस बैठक मे हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़,मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण पंवार, भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल,सांसद संजय भाटिया,जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा के अतिरिक्त प्रदेश के एस सी मोर्चा के अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार

Om Prakash Dhankhar Statement

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक के उपरांत पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि प्रदेश अनुसूचित जाति कार्यकारिणी की बैठक में एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार के साथ सभी कार्यकारिणी के सदस्य करनाल में पहुंचे हैं। इस बैठक में यह संकल्प लिया गया कि आने वाली 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अनुसूचित जाति के नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा।

हरियाणा में जितने भी स्थानों पर अनुसूचित वर्ग की बस्तियां हैं, ऐसी सभी बस्तियों में रहने वाले नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा और जो अनुसूचित जाति के छात्रावास हैं उनमें रहने वाले अनुसूचित जाति के नौजवानों को भी अनुसूचित मोर्चा के साथ जोड़ा जाएगा फिर सभी नए तथा पुराने सदस्यों के साथ बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी और वास्तव में उनके जीवन से और व्यक्तित्व से कनेक्ट होकर उनका संदेश बस्ती के प्रत्येक व्यक्ति तक ले जाया जाएगा।
करनाल में डीटीपी भ्रष्टाचार मामले पर बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर रही है और इसमें कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों ना हो उस पर कार्रवाई की जाएगी और सरकार इसी कटिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

अपने कुकृत्य से बाज आएं भ्रष्ट अधिकारी 

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार दूसरी सरकारों की तरह कुछ भी छुपाती नहीं है बल्कि सबके सामने उजागर करती है। किसी भी अधिकारी की शिकायत यदि सरकार के पास आती है तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ऐसे भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करती है। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रष्ट अधिकारी अपने कुकृत्य से बाज आएं क्योंकि सरकार की निगाह हर भ्रष्ट अधिकारी पर लगी हुई है। उन्होंने अन्य सवाल के जवाब में बात करते हुए कहा कि पंजाब में बनी आम आदमी पार्टी की सरकार के बारे में हरियाणवी लहजे में तंज कसा और कहा कि मेरे पास 15 किलो घी है और केजरीवाल के पास केवल 1 किलो है यानी भाजपा की 15 राज्यों में सरकार है जबकि केजरीवाल ने एक राज्य में सरकार बनाई है।

मौके पर यह रहे मौजूद

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य,प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ,प्रदेश महामंत्री वेदपाल संगठन महामंत्री रविंद्र रज्जू , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि, प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार,सांसद सुनीता दुग्गल , भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा,अमरनाथ सौदा,हीरालाल नंबरदार,नवदीप चावरिया,दिलबाग सिंह,कृष्ण भुक्कल,विजेंद्र बडगुजर, रघुमल भट्ट,सोहन लाल, गीता प्रोचा,सुखदेव कांगड़ा,राजपाल सौदा, राजीव आर्डान व प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष,जिला महामंत्रियो विशेष आमंत्रित व स्थाई आमंत्रित सदस्य ने प्रदेश कार्यकारणी में भाग लिया।

SHARE