भाजपा में पुराने और समर्पित वर्करों का दम घुट रहा है : सतीश राणा

0
200
Old and dedicated workers are suffocating in BJP: Satish Rana
Old and dedicated workers are suffocating in BJP: Satish Rana

प्रवीण वालिया, करनाल:
भारतीय जनता पार्टी में 14 साल बिताने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व किसान मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश राणा केरावाली ने कहा है कि भाजपा को अपने जीवन के महत्वचपूर्ण चौदह साल देने के बाद भाजपा पर वह लोग काबिज हो गए जिनकी कभी राष्ट्रवाद और भाजपा के संस्कारों में निष्ठा नहीं रही। जो विधायक बन कर पार्टी के पुराने निष्ठावान वर्करों को दर किनार करते रहे। इसके कारण उन जैसे सैकड़ों वर्करों का दम घुट रहा है।

संगठन और सत्ता के बीच खाई लगातार बढ़ती जा रही है

उनके छोड़ने के बाद सैंकड़ो भाजपा वर्कर कभी भी भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अब श्याम प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पार्टी नहीं रह गई है। यहां पर संगठन और सत्ता के बीच खाई लगातार बढ़ती जा रही है। सतीश राणा आज कांग्रेस में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनका पार्टी में आने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विरेंद्र राणा, कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह पूर्व विधायक सुमिता सिंह, नैन पाल राणा, रधुबीर संधु, कृष्ण कुमार बसताड़ा, हरीराम साभा ने कांग्रेस में आने पर सतीश राणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में राणा और उनके साथियों को पूरा सम्मान मिलेगा। कांग्रेस में नवागत नेता सतीश राणा ने कहा कि जिलाध्यक्ष योगिंद्र राणा पार्टी को अपनी जागीर की तरह चला रहे हैं। भाजपा की जिला इकाई वर्कर को सम्मान देने में विफल रही है।

अभी से घरौंडा के विधायक अपने आपको विकास पुरुष समझे हुए हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल नेक व्यक्ति है लेकिन जिला इकाई उन्हें गलत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वह एक समर्पित वर्कर की तरह काम करेंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह के साथ बिरेंद्र राठौर का आश्वासन मिला है कि वह पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान दिलाएंगे। उन्होंने जिलाध्यक्ष योगिंदर राणा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने पार्टी को खत्म करने की इंतजाह कर दी है।

ये भी पढ़ें : दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चोरी के मामले में आरोपित गिरफ्तार

ये भी पढ़ें :  ड्राई-डे के दिन शराब ठेका खुला मिलने पर की कार्रवाई, ठेका किया सील

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE