रोहतक : ओबीसी समाज की राजनीति में भागीदारी को लेकर प्रदेश स्तरीय होगी बैठक

0
375
public_meetings
public_meetings

संजीव कुमार, रोहतक :
रोहतक रविवार एक तारीख को जिमखाना क्लब सनसिटी के सामने ओबीसी समाज की मीटिंग होगी। प्रदेश भर से ओबीसी समाज के लोग इक्कठा होंगे।  मांग, ओबीसी समाज को राजनीति में हिस्सेदारी व जातीय जनगणना को लेकर चर्चा होगी। मीटिंग में बरवाला से मिट्टी कला बोर्ड एवं विधानसभा का इलेक्शन लड़ चुके भूपेंद्र गंगवा, हांसी से तेलू राम जांगड़ा बैकवर्ड क्लास कमिशन हरियाणा के मेंबर, राजेंद्र पाल घरौंडा बैकवर्ड क्लास कमिशन का मेंबर (राज्यमंत्री) का दर्जा , डाक्टर सुनील पवार अध्यक्ष पंचायती राज, योगेंद्र योगी पूर्व चेयरमैन केश कला बोर्ड हरियाणा,  किशनलाल पांचाल रोहतक से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके, कमलेश पांचाल पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष, प्रोफेसर आरसी लिंबा भुना से, आरके केसवानी  रिटायर्ड कमिश्नर, राजेंद्र जांगड़ा रिटायर्ड आईटीओ, कृष्ण लाल सैन रिटायर्ड इंस्पेक्टर सेलटैक्स, जय सिंह जांगड़ा रिटायर जज, रामकिशन सैन न्याय मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रोफेसर रामनिवास जंगम, सुरेन्द्र पांचाल प्रसिद्धसमाजसेवी, लौकी राम प्रजापति पद प्रजापति समाज के प्रदेश अध्यक्ष, बलराज उर्फ बल्ले पांचाल सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रामदिया प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक न्याय मोर्चा, दरियाव सिंह कश्यप रिटायर बीडीपीओ, राजीव सैन हरियाणा सेन समाज के अध्यक्ष, डाक्टर मामराज स्वामी गोस्वामी समाज के अध्यक्ष, तेजबीर सैन जनक्रांति मोर्चा, राजेन्द्र ठाकुर हांसी से नगर पालिका का वाइस चेयरमैन,राजबीर सोनी पूर्व पार्षद भुना, राजेश सेकुपुरिया फतियाबाद, जगदीश मंडोली राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रजापति समाज, दरबारीलाल चौहान बैकवर्ड क्रांति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदीप गुलिया भिवानी प्रदेश अध्यक्ष जोगी समाज एवं समाजसेवी, शमशेर कश्यप, ओमीलाल, अजय जांगड़ा, अमरजीत धीमान, नरसिंह पाल, पूनम चौहान आदि गणमान्य व्यक्ति बैठक में पहुंचेंगे।

SHARE