Now, Congress buses will reach Noida, Ghaziabad by 5 pm: अब शाम पांच बजे तक नोयडा, गाजियाबाद पहुंचेंगी कांग्रेस की बसें

0
204

लखनऊ। कांग्रेस की ओर से प्रवासी श्रमिकों की मदद क ेलिए बसों का इंतजाम करने की इजाजत मांगी गई थी जिसे योगी सरकार ने अप्रूव भी कर दिया था लेकिन अब तक उसमें पत्राचार ही चल रहा है। कांग्रेस की प्रियंका गांधी और योगी सरकार की ओर से आरोप प्रत्यारोप पत्रों क ेमाध्यम से हो रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने मंगलवार सुबह लखनऊ में बसें उपलब्ध कराने में असमर्थता जाहिर करने पर उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें 500 बसें गाजियाबाद तथा 500 बसें नोएडा के जिलाधिकारियों को सौंपने को कहा था। बस की उपलब्धता में देरी होने पर कांग्रेस ने पत्र लिखकर शाम पांच बजे तक का और समय मांगा है। प्रियंका के सचिव संदीप सिंह ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को पत्र लिखकर बताया बसों का परमिट लिया जा रहा है। राजस्थान से बस आ रही हैं। इसलिए वक़्त लग रहा है। शाम 5:00 बजे तक यात्रियों की सूची और रूट मैप तैयार रखें।
लिस्ट में कई स्कूटर और थ्री व्हीलर के नंबर
योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने दावा किया है कि कई बसों के नंबर थ्री व्हीलर और स्कूटर के हैं। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस द्वारा भेजी गई बसों की सूची की प्रारंभिक जांच में कुछ वाहनों के नंबर थ्री व्हीलर, स्कूटर और सामान ढोने वाले वाहनों के हैं।’

SHARE