Nostradamus Predictions For 2023 : 2023 में दुनिया बंटेगी 2 ग्रुपों में, होगा विनाशकारी युद्ध, आसमान से बरसेगी आग, जानिए नास्त्रेदमस की 2023 को लेकर की गई भविष्यवाणियों के बारे में

0
929
Nostradamus Predictions For 2023

आज समाज डिजिटल, Nostradamus Predictions For 2023 : नास्त्रेदमस, जोकि एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी ज्योतिषी (French Astrologer) है। उन्होंने 1556 ई. में अपनी मृत्यु से पूर्व इस पृथ्वी के सम्बन्ध में अनेक भविष्यवाणियां की थीं। उनकी लगभी सभी भविष्यवाणियां सच साबित हुई है।

नास्त्रेदमस ने कहा था कि साल 2019 में पूरी दुनिया में एक भयानक महामारी फैलेगी जिससे लाखों लोग मारे जाएंगे और हम सभी को मालूम है कि 2019 में चीन में पहला कोरोना वायरस का केस आया था। इस वायरस से आज तीसरे साल भी छुटकारा नहीं मिला है। इन भविष्यवाणियों में साल 2023 का भी उल्लेख मिलता है। जिसमें कहा है कि साल 2023 का भविष्य अंधकारमय दिख रहा है।

बता दें कि 1555 में प्रकाशित हुई नास्त्रेदमस की किताब Les Prophéties में दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणी की गई हैं। यह किताब आज काफी लोकप्रिय हो गई है। इस किताब में तकरीबन 942 भविष्यवाणी की गई है, जिसमें कई भयानक घटनाओं का जिक्र किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी को लेकर भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस की 2023 की भविष्यवाणियों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उनका यह विचार भी सिद्ध हो गया है जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत में कोई ऐसा नेता होगा जो हिंदुत्व की शान बढ़ाएगा। नास्त्रेदमस की अस्पष्ट भविष्यवाणी के अनुसार हमारे ग्रह का अंत क्या होगा, उन्होंने 2023 के लिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों के तहत यह भी स्पष्ट किया।

दुनिया काे करना पड़ सकता है बड़े युद्ध का सामना

वहीं यह भी कहा गया है कि साल 2023 में दुनिया को बड़े युद्ध का सामना करना पड़ सकता है। नास्त्रेदमस के मुताबिक 2023 में दुनिया दो ग्रुपों में बंट जाएगी। नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी भी सच साबित होती दिखाई दे रही है। यूक्रेन और रूस के बीच जो टकराव की स्थिति बनी हुई है, वह साल 2023 में बड़ा रूप ले सकती है। अत: टकराव की ये स्थिति किसी बड़े युद्ध में बदल सकती है जिसका प्राव पूरी दुनिया पर हो सकता है। इसलिए अलर्ट रहने की जरूरत है।

महंगाई के कारण बढ़ सकती है भूखमरी

नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में कहा है कि साल 2023 में खाने-पीने की चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ सकते हैं। जनता के मुंह से निवाला छिन सकता है, लोग भुखमरी के कगार पर आ सकते हैं। आज ऐसी ही स्थिति पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान सहित कई देशों में सामने आ रही है जहां भुखमरी फैल रही है। इसलिए आर्थिक संकट साल 2023 में लोगों को और भी ज्यादा परेशान कर सकता है।

आसमान से बरसेगी आग, दुनिया का हो सकता है अंत

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार वर्ष 2023 तक पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा, जिसके परिणामस्वरूप समुद्र का जलस्तर बेतहाशा बढ़ जाएगा और समुद्र का जल खतरनाक रूप धारण कर लेगा। नास्त्रेदमस ने आसमान से आग बरसने की भी बात कही है। साल 2023 के लिहाज से यह भविष्यवाणी बेहद अशुभ है। इस तरह की प्रलय का जिक्र बाइबल में भी मिलता है। इसे दुनिया के अंत का संकेत कहा जा सकता है।

मंगल ग्रह पर लैंडिंग संभव (Nostradamus Chilling predictions 2023)

नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में मंगल ग्रह पर लैंडिंग की बात भी कही है। उन्होंने इंसानों के मंगल ग्रह पर जाने और वहां जीवन खोजने का संकेत दिया है। यह बात भी सच साबित होती दिख रही है। हाल ही में SpaceX के फाउंडर और ट्विटर के नए मालिक ने 2029 तक इंसान के मंगल ग्रह पर कदम रखने की बात कही थी।

ग्लोबल वार्मिंग भी करेगी परेशान (Nostradamus Prediction)

इसके अलावा उन्होंने कहा था कि 2023 में वैश्विक ताप में वृद्धि होगी और समुद्र का स्तर बढ़ेगा. साल 2023 में ग्लोबल वॉर्निंग की समस्या पहले से ज्यादा जटिल दिखाई दे सकती है। बता दें कि ग्लोबल वॉर्मिंग की समस्या कोई नया मुद्दा नहीं है। दुनिया पहले से ही ग्लोबल वॉर्मिंग की समस्या से जूझ रही है।

ये भी पढ़ें : बिना इंटरनेट के कैसे पता करें फोन की लोकेशन, जानिए इस ट्रिक के बारे में

ये भी पढ़ें : खून तक जमा देने वाली ठंड, Photos में देखिए -40 डिग्री तापमान में कैसे रहते हैं लोग

ये भी पढ़ें : चोरी हुआ मोबाइल कैसे खोजें, कम्प्यूटर और दोस्त के मोबाइल से ऐसे कर सकते हैं ट्रैक

ये भी पढ़ें : साल के आखिरी दिन को Google ने बनाया खास, लाया ये स्पेशल टूडल, जानिए क्या खास है इसमें

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE