North India Weather: उत्तर भारत में बढ़ रहा तापमान, जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस में पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान

0
167
North India Weather: उत्तर भारत में बढ़ रहा तापमान, जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस में पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान
North India Weather: उत्तर भारत में बढ़ रहा तापमान, जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस में पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान
  • यूपी में आज सुबह ठंड दर्ज की गई

Weather Updates, (आज समाज), नई दिल्ली: उत्तर भारत में जनवरी में अक्सर मौसम ठंडा रहता है और आमतौर पर 15 फरवरी के बाद मौसम बदलता है और गर्मी शुरू होती है। इस बार अभी जनवरी खत्म नहीं हुआ और क्षेत्र के कई राज्यों में अभी से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उधर पहाड़ों में अब भी ठंड बरकरार है और कई जगह पारा माइनस में है। उत्तर प्रदेश आज ठंडा रहा। वहीं दक्षिण भारत व पूर्वोत्तर में कई जगह बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

10 से ज्यादा राज्यों में तापमान में वृद्धि 

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर भारत के 10 से ज्यादा राज्यों में बुधवार को दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। बाड़मेर में बीते कल तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। वहीं बाड़मेर-उदयपुर जिलों में पिछले 13 वर्षों में जनवरी में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है।

एमपी का मंडला 32 डिग्री के साथ सबसे गर्म

मध्य प्रदेश के भी कई शहरों में पिछले कल दिन का तापमान 31 डिग्री से ज्यादा चला गया। राज्य के मंडला में पारा सबसे अधिक 32 रिकॉर्ड किया गया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज व अयोध्या समेत कई जगह आज अलसुबह कोहरा छाया रहा, जिसके कारण मौसम ठंडा रहा।

जम्मू-कश्मीर : कल खत्म होगा ‘चिल्लई कलां’

जम्मू-कश्मीर घाटी में ‘चिल्लई कलां’ 31 जनवरी को खत्म हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद पहलगाम और गुलमर्ग में तापमान माइनस डिग्री चल रहा है। वहीं श्रीनगर में तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि चिल्लई कलां 40 दिन तक चलता है और इस दौरान जम्मू-कश्मीर में बहुत ज्यादा ठंड होती है।

11 राज्यों में शुक्रवार को सामान्य रहेगा मौसम

समूचे उत्तर प्रदेश सहित क्षेत्र के 11 राज्यों में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहेगा। वहीं असम, मेघायल, पश्चिम बंगाल, बिहार में कोहरे की संभावना है। दूसरी तरफ तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल, में तेज बारिश होने का अनुमान है। एक फरवरी को फिर तमिलनाडु व पुडुचेरी में बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें : Maharashtra की ठाणे पुलिस ने चार बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया