North India Weather Report: हिमाचल में आज से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, बर्फबारी का भी अनुमान, बढ़ेगी ठंड

0
126
North India Weather Report
हिमाचल में आज से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, बर्फबारी का भी अनुमान, बढ़ेगी ठंड

Aaj Samaj (आज समाज), North India Weather Report, नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज और कल बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे पहाड़ी इलाकों का तापमान और गिरेगा। हिमाचल प्रदेश में आज से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से पहाड़ों पर अगले 48 घंटों तक बारिश-बर्फबारी होने का अनुमान है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में आज और कल बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य इलाकों में बारिश हो सकती है, इससे पहाड़ों पर फिर से ठंड लौटेगी। इससे देशभर से क्रिसमस पर प्रदेश आने वाले पर्यटकों की बर्फ देखने की चाहत पूरी हो सकती है।

दिल्ली में तापमान 6.1 डिग्री, एमपी में कम होगी ठंड

आईएमडी अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में रात का न्यूनतम तापमान दिन-ब-दिन कम होता जा रहा है। गुरुवार की रात को यहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जगह घना कोहरे की वजह से विजिबिलिटी न के बराबर हो रही है। मध्य प्रदेश में 25 दिसंबर से पहले ठंड में कमी आएगी। मौसम विभाग ने बताया कि 22 से 25 दिसंबर के बीच तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। पिछले 3 से 4 दिन में राज्य के कई इलाकों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया था। छत्तीसगढ़ में आज से हवा की दिशा में बदलाव होगा। इसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 23 और 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहने की भी संभावना है।

दक्षिणी राज्यों व अन्य इन स्टेट में बारिश की संभावना

स्काईमेट के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में 22 से 23 दिसंबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 22 से 24 दिसंबर के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 23 और 24 दिसंबर को उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 22 से 25 दिसंबर के बीच उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है।

बिहार : मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव

बिहार में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है। कई दिन से जारी पछुआ हवा के साथ ठंड और कंपकंपी में अगले पांच दिन के दौरान कमी आएगी, क्योंकि बंगाल की खाड़ी समेत अन्य समुद्री इलाकों में एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन का सिस्टम बनने से हवा का रुख बदलेगा। अभी राज्यभर में पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। शुक्रवार से हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना है।

झारखंड : रांची में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री

झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठंड का असर जारी है। इसी बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से आसमान में बादल छाए हुए हैं। इससे आज ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। रांची में आज का तापमान एक डिग्री बढ़ा है। गुरुवार रात में रांची का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों से रांची का तापमान 9.4 डिग्री के आसपास था। रांची के कांके में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें: 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE