करनाल : अमनदीप चावला नगर निगम के पार्षद मनोनीत

0
583

प्रवीण वालिया, करनाल :
जनजनायक जनता पार्टी के नेता अमनदीप चावला को हरियाणा सरकार ने नगर निगम करनाल का पार्षद मनोनीत किया है। बता दें कि अमनदीप चावला लम्बे अरसें से अजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि अमनदीप चावला का नाम प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा भेजा गया था। इसी के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने अमनदीप चावला को नगर निगम का पार्षद मनोनीत किया है। नगर निगम का पार्षद मनोनीत हो जाने के बाद अमनदीप चावला के समर्थकों में खुशी की लहर है। पार्षद मनोनीत हो जाने के बाद अमनदीप चावला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जजपा के वरिष्ठ नेता अजय चौटाला तथा दिग्विजय चौटाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। वह उसे निष्ठापूर्वक से जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम का पार्षद मनोनीत करने के लिए खासतौर पर वह प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का भी आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने इस पद के लिए उनका नाम सरकार के पास भेजा। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विश्वास उन पर जताया है वह न केवल उस विश्वास पर खरा उतरेंगे बल्कि जनता की सेवा को समर्पित होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जजपा के साथ मिलकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है और प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मेहनत और ईमानदारी से जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जजपा ने जनता से जो वायदे किए थे, उस पर जननायक जनता पार्टी खरा उतरी है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला युवाओं के लिए एक आईकॉन साबित हुए हैं और वह युवाओं के चहेते बन गए हैं। आज हरियाणा का युवा दुष्यंत चौटाला के साथ है। क्योंकि युवाओं को केवल दुष्यंत चौटाला से ही उम्मीदें है। दुष्यंत चौटाला खुद एक युवा है। इसलिए वह युवाओं के दर्द को समझते हैं। उन्होंने कहा कि वह जजपा के छोटे से कार्यकर्ता हैं। गौरतलब है कि जजपा नेता अमनदीप चावला के पिता ज्ञान सिंह चावला भी नगर परिषद करनाल के चेयरमैन रह चुके हैं और उन्होंने अपनी ईमानदारी और मेहनत के बलबूते पर करनाल के लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। आज भी करनाल की जनता पूर्व चेयरमेन ज्ञान सिंह चावला के कार्यो को याद करती है।
फोटो कैपशन11के एनएल-4

SHARE