Nobel Prize 2023: फिजिक्स में पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज और एने लुइलिये को मिलेगा पुरस्कार

0
202
Nobel Prize 2023
फिजिक्स में पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज और एने लुइलिये

Aaj Samaj (आज समाज), Nobel Prize 2023, वाशिंगटन: रॉयल स्वीडिश एकेडमी आफ साइंसेज ने मंगलवार को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया। यह पुरस्कार इस बार संयुक्त रूप से पियरे अगस्टीनी, फेरेंस क्रौस और एने लुइलिये को सेकेंड के बहुत छोटे हिस्से के दौरान परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन4 का अध्ययन करने के लिए प्रदान किया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी आफ साइंसेज के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने स्टाकहोम में पुरस्कार की घोषणा की।

  • रसायन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम का ऐलान आज 

लुइलिये फिजिक्स में नोबेल जीतने वाली 5वीं महिला

एने लुइलिये फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल जीतने वाली पांचवीं महिला बनी हैं। पिछले साल भौतिकी का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से अलेन अस्पेक्ट, जॉन एफ क्लाउसर और एंटन जिलिंगर को दिया गया था। अलेन अस्पेक्ट फ्रांस के भौतिक विज्ञानी हैं, जबकि जॉन एफ क्लाउसर अमेरिका और एंटन जिलिंगर आस्ट्रिया के वैज्ञानिक हैं। इन वैज्ञानिको के प्रयोगों ने क्वांटम सूचना के आधार पर नई तकनीक का रास्ता साफ किया था। सोमवार को फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के लिए इस सम्मान के विजेताओं के नाम का ऐलान किया गया था। इस साल कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा का नोबेल दिया गया।

खोज से कोरोना टीकों के विकास में मदद मिली

इन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया। इस खोज की वजह से कोरोनावायरस के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास में मदद मिली। वर्ष 2021 में स्यूकुरो मानेबे, क्लॉस होसेलमैन और जियोर्जियो पेरिसी को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह पुरस्कार जटिल भौतिक प्रणालियों को लेकर हमारी समझ में विकसित करने के लिए दिया गया था। स्यूकुरो मानेबे और क्लॉस होसेलमैन ने यह पुरस्कार ‘धरती की जलवायु की भौतिक मॉडलिंग’ और ‘ग्लोबल वार्मिंग की भविष्यवाणी’ को मजबूत करने के लिए जीता था। वहीं पेरिसी को ‘परमाणु से ग्रहों के पैमाने तक ‘भौतिक प्रणालियों में उतार-चढ़ाव की क्रिया के खोज के लिए’ नोबल से सम्मानित किया गया था।

दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही सोमवार से नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हुई थी। पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है। धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है। 1896 में उनका निधन हो गया था। बुधवार को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE