Nobel Peace Prize given to Ethiopian Prime Minister Abi Ahmed: इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को दिया गया नोबेल का शांति पुरस्कार

0
263

ओस्लो। नोबेल पुरस्कार 2019 में शुक्रवार को इस वर्ष का शांति नोबल पुरस्कार इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को दिया गया है। उन्होंने पिछले 20 वर्षों इथियोपिया और उसके पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ सीमा विवाद सुलझाने में निर्णायक पहल की थी, साथ ही शांति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के प्रयास किया। सत्ता संभालने के बाद से, अहमद ने राजनीति में महिलाओं की भूमिका में बढ़ोतरी करने की पहल की। उन्होंने सरकार में अपने देश के 20 मंत्री पदों में से आधे पदों पर महिलाओं को नियुक्त किया, जिसमें देश की पहली महिला रक्षा मंत्री भी शामिल थीं। अबी अहमद ने शांति समझौते के लिए सिद्धांतों पर काम किया ताकि लंबे समय से चल रहे विवाद को खत्म किया जा सकें। 2002 में अंतर्राष्ट्रीय सीमा आयोग के मध्यस्थता के फैसले को स्वीकार करना अहमद की सफलता का एक महत्वपूर्ण आधार था।

SHARE