केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, 67 मिनट में किए आई 3 कॉल, फिरौती भी मांगी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

0
341
Nitin Gadkari Threat

आज समाज डिजिटल, Nitin Gadkari Threat : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अज्ञात शख्स ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। इसमें भी बड़ी बात यह है कि धमकी देने वाले शख्स ने एक नहीं बल्कि तीन बार फोन किया। जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार को एक शख्स ने नागपुर ऑफिस में एक घंटे में 3 बार फोन कर यह धमकी दी और फिरौती की मांग भी की है। 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तीनों धमकी भरे कॉल गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में सुबह 11.25 बजे और 11.32 बजे और 12.32 बजे आए थे। शिकायत मिलने पर नागपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। (Nitin Gadkari News)

आरोपी कॉलर को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। बताया गया है कि पुलिस ने फोन करने वाले का फोन ट्रैस कर लिया है। फोन कर्नाटक के किसी इलाके से किया गया था। लेकिन अभी तक आरोपी का पता नहीं चला है।

नितिन गडकरी की सुरक्षा बढ़ाई (Nitin Gadkari Threat)

इस बारे में नागपुर के डीसीपी राहुल मदाने ने बताया कि नितिन गडकरी को धमकी भरे 3 फोन कॉल आए थे। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है। क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम करेगी। एक विश्लेषण चल रहा है। मौजूदा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंत्री गडकरी के कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें : बुढ़ापा पेंशन होगी 3000 रुपए प्रति माह, आम बजट से पहले सरकार बना रही प्लान

ये भी पढ़ें : बाजार में धूम मचाने आ रहा है Oppo A78 5G स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ

ये भी पढ़ें : U19 Womens World Cup का आज से आगाज, कहां देखें लाइव प्रसारण, किस टीम का कब और किसके है मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE