Nirmal Singh Join AAP पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा ‘आप’ में शामिल

0
362
Nirmal Singh Join AAP

Nirmal Singh Join AAP

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली
दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी का परचम पंजाब में लहरा चुका है और अब पार्टी हिमाचल और हरियाणा का भी रूख कर रही है। आप की इस लहर में ही गत दिनों अशोक तंवर ने आप का दामन थामा था वहीं आज नई दिल्ली में हरियाणा के बड़े नेता व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह (Former Minister Nirmal Singh) और उनकी बेटी चित्रा सरवारा (Chitra Sarwara) आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। इन लोगों ने पार्टी के दिल्ली कार्यालय में आप की सदस्यता ग्रहण की।

सांसद सुशील गुप्ता ने टवीट कर दी बधाई

बता दें कि हरियाणा कांग्रेस के पूर्व नेता निर्मल सिंह अपनी बेटी चित्रा के साथ गुरुवार दोपहर को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। निर्मल सिंह ने कांग्रेस छोड़ने के बाद हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट की स्थापना की थी। वहीं आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने टवीट कर पूर्व मंत्री निर्मल सिंह एवं उनकी बेटी चित्रा सिंह को बधाई दी।

4 बार विधायक रह चुके निर्मल सिंह

बता दें कि पूर्व मंत्री निर्मल सिंह 4 बार विधायक रह चुके हैं। निर्मल की राजनीतिक उत्तराधिकारी उनकी बेटी चित्रा सरवारा को विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने कैंट से टिकट नहीं दी थी। इसी कारण दोनों ने आजाद उम्मीदवार सिटी और कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। हालांकि पिता पुत्री दोनों ही चुनाव हार गए। तदोपरांत ही उन्होंने हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट बना लिया।

Nirmal Singh Join AAP

Read Also : Nirmal Singh Will Join AAP Today हरियाणा कांग्रेस के पूर्व नेता निर्मल सिंह आज आप में शामिल होंगे

Read Also : 400th Prakash Parv of Shri Guru Tegh Bahadur Ji मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भक्ति गीत और पोस्टर का किया लोकार्पण

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE