श्री दरबार साहिब के पास बड़ा हादसा, निहंग सिंहों ने युवक को धारदार हथियार से मार डाला

0
243
Nihang Singh killed the young man with sharp weapons

आज समाज डिजिटल, अमृतसर : 

अमृतसर जिले में देर रात उस समय सनसनी मच गई। जब निहंग सिंहों द्वारा एक नौजवान का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। कत्ल का कारण सिगरट बताई जा रही है, जिसे लेकर हुई बहस के बाद निहंगों सिंहों ने नौजवान का कत्ल कर दिया। बता दें कि यह घटना श्री दरबार साहिब के पास की बताई जा रही है।

 निहंग सिंहों ने तेजधार हथियारों से किया नौजवान का कत्ल

जानकारी के अनुसार मृतक नौजवान श्री दरबार साहिब के नजदीक देर रात सिगरट पी रहा था, जिस को देखकर निहंग सिंहों ने उसे ऐसा करने से रोका। सिगरट पीने से मना करने पर मृतक निहंगों के साथ बहस करने लग पड़ा, जिसके बाद नौजवान और निहंग सिंहों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान निहंग सिंहों द्वारा तेजधार हथियारों से नौजवान का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ हुई लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों से इस मामले की पूछताछ की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें : बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से झपटी सोने की चेन

ये भी पढ़ें : कनाड़ा से मेकअप आरटिस्ट का कोर्स करवाने के नाम पर हड़पे दो लाख 20 हजार रुपये

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE