Nepal released four and a half lakh cusecs of water, Saran embankment in Gopalganj broken, flood water spread in 40 villages, migration started: नेपाल ने छोड़ा साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी, गोपालगंज में सारण तटबंध टूटा, 40 गांवों में फैला बाढ़ का पानी, पलायन शुरू

0
196

नेपाल से भारत के बहुत गहरे और अच्छे संबंध रहेहैं लेकिन अब नेपाल में चीन की पैठ हो गईहै जिसक ेकारण नेपाल बार्डर पर आए दिन घटनाएं हो रही है। चीन के प्रभाव में नेपाल लगातार भारत विरोध गतिविधियां कर रहा है। नेपाल के वाल्मीकी नगर बराज से सर्वाधिक साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी छोड़गया जिसकेबाद गंडक नदी उफान पर है। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पानी के तटबंध के ऊपर से बहने की स्थिति बन गई है। विश्वंभरपुर में जलस्तर खतरे के लाल निशान से दो मीटर ऊपर पहुंच गया है। यहां तक कि बीस से अधिक जगहों पर रिसाव से तटबंध के टूट जाने का खतरा बढ़ गया है। ताजा हालात यह है कि गोपालगंज जिले में सारण मुख्य तटबंध दो जगहों पर टूट गया है। जबकि बरौली के सिकटिया गांव के समीप रिंग बांध टूट गया। इसके कारण अब चालीस गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। बाढ़का पानी चालीस गांव में भर गया है जिससे लोग अपने घरों को छोड़कर जाने को मजबूर हो गए हैं। हजारों लोगों का जीवन इससे प्रभावित हुआ है।

SHARE