यमुनानगर : इनेलो के जिला प्रधान महासचिव बने नेपाल राणा

0
321

प्रभजीत सिहं लक्की, यमुनानगर :
इनेलो पार्टी की ओर से पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा के बेटे नेपाल राणा को जिला इनेलो प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के फैसले का जिले के इनेलो कार्यकतार्ओं ने जोरदार स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिला इनेलो प्रधान महासचिव नेपाल राणा ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला, अभय चौटाला, इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पार्टी संगठन को मजबूत बनाना होगी। वह अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

SHARE