NCRB 2022 Report: महिलाओं के लिए देश की राजधानी दिल्ली सबसे असुरक्षित शहर

0
83
NCRB 2022 Report
महिलाओं के लिए देश की राजधानी दिल्ली सबसे असुरक्षित शहर

Aaj Samaj (आज समाज), NCRB 2022 Report, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर है। 2022 में एक दिन में यहां तीन दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) 2022 की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार 2021 की तुलना में महिला अपराधों में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 2022 में 28 हजार 522 हत्या के मामले दर्ज हुए यानी हर दिन 78 हत्याएं हुईं। एनसीआरबी ने बताया कि देश में बच्चों, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और साइबर क्राइम बहुत ज्यादा बढ़े हैं।

  • देश में हर घंटे लगभग 51 एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश महिला अपराधों में शीर्ष पर

एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर (प्रति 1 लाख जनसंख्या पर घटनाओं की संख्या) 2021 में 64.5 फीसदी से बढ़कर 2022 में 66 फीसदी हो गई है। इसमें से 2022 के दौरान 19 महानगरों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 48 हजार 755 केस दर्ज किए गए, जो 2021 (43 हजार 414 केस) की तुलना में 12.3 फीसदी ज्यादा हैं। 2022 में महिला अपराध में 65 हजार 743 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश टॉप पर है। इसके बाद महाराष्ट्र (45331 केस) और राजस्थान (45058 केस) पश्चिम बंगाल (34738 केस) और मध्य प्रदेश (32765 केस) का नंबर हैं।

रजिस्टर्ड क्राइम में कमी आई

एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और विशेष और स्थानीय कानून (एसएसएल) के तहत रजिस्टर्ड क्राइम में कमी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रति लाख जनसंख्या पर रजिस्टर क्राइम रेट 2021 में 445.9 से घटकर 2022 में 422.2 हो गए हैं। 2022 में 58 लाख 24 हजार 946 अपराध दर्ज किए गए, जिनमें 35 लाख 61 हजार 379 भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और 22 लाख 63 हजार 567 विशेष और स्थानीय कानून (एसएसएल) अपराध शामिल हैं। 2021 में यह आंकड़ा 60,96,310 रजिस्टर्ड मामलों का था। इसमें 2 लाख 71 हजार 364 यानी 4.5 फीसदी की आई है।

पिछले साल 10 हजार छात्रों ने की आत्महत्याएं

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में 18 साल से कम उम्र के 10 हजार 295 बच्चों ने आत्महत्या की। इनमें लड़कों की संख्या 4616 और लड़कियों की संख्या 5588 थी। 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने परीक्षाओं में फेल होने के कारण सुसाइड किया।

महानगरों में पिछले साल से कम हुए अपराध

19 महानगरों में 2021 (952273 केस टोटल) के मुकाबले क्राइम रेट 10.4 फीसदी घटा है। 2022 में यह आंकड़ा 8 लाख 53 हजार 470 रहा है। इन शहरों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, गाजियाबाद, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, कोझिकोड, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे और सूरत शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE