NCERT Committee: किताबों के अगले सेट में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ लिखने का प्रस्ताव

0
166
NCERT Committee
एनसीईआरटी की किताबों के अगले सेट में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ लिखने का प्रस्ताव

Aaj Samaj (आज समाज), NCERT Committee, नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबों के अगले सेट में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, एनसीईआरटी द्वारा गठित एक समिति ने स्कूलों के सभी पाठ्यपुस्तकों में ‘इंडिया’ को ‘भारत’ से बदलने की सिफारिश की है। समिति के अध्यक्ष सी आई इस्साक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रस्ताव स्वीकार होने पर नई किताबों में मुद्रित किया जाएगा

इस्साक ने बताया कि भारत करने का प्रस्ताव कुछ महीने पहले रखा गया था। इसके तहत पाठ्यपुस्तकों में इंडिया की जगह भारत नाम रखने, पाठ्यक्रम में प्राचीन इतिहास के स्थान पर शास्त्रीय इतिहास और भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) को शामिल करने का सुझाव दिया गया है। इस्साक ने कहा, अगर प्रस्ताव स्वीकार होता है तो एनसीईआरटी की नई किताबों में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ मुद्रित किया जाएगा।

सिफारिशों पर अभी तक नहीं कोई निर्णय : एनसीईआरटी

हालांकि, एनसीईआरटी के अधिकारियों ने कहा कि पैनल की सिफारिशों पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। समिति के अन्य सदस्यों में आईसीएचआर के अध्यक्ष रघुवेंद्र तंवर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की प्रोफेसर वंदना मिश्रा, डेक्कन कॉलेज डीम्ड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति वसंत शिंदे और हरियाणा के एक सरकारी स्कूल में समाजशास्त्र पढ़ाने वाली ममता यादव शामिल हैं। इस्साक ने यह भी बताया कि एनसीईआरटी पैनल ने सभी विषयों के पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणाली को शामिल करने की सिफारिश की है।

‘भारत’ बनाम ‘इंडिया’ पर जी-20 समिट दौरान शुरू हुई चर्चा

बता दें कि ‘भारत’ बनाम ‘इंडिया’ पर चर्चा की शुरुआत तब हुई जब केंद्र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण को प्रेसीडेंट आॅफ इंडिया के बजाय प्रेसीडेंट आॅफ भारत के नाम से भेज दिया, जिससे राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। सितंबर में, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में जी20 लीडर्स शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, तब उनकी नेमप्लेट पर भी ‘भारत’ प्रदर्शित किया गया था। संविधान के अनुच्छेद 1 (1) में हमारे देश का नाम इंडिया, अर्थात भारत राज्यों का संघ होगा परिभाषित किया गया है।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE