Weather Update Today 9 April 2022 हरियाणा , झारखंड और यूपी में अलग-अलग जगह लू का अलर्ट जारी

0
376
Weather Update On 7 June 2022
Weather Update On 7 June 2022

Weather Update Today 9 April 2022 हरियाणा, झारखंड और यूपी में अलग-अलग जगह लू का अलर्ट जारी

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली :

Weather Update Today 9 April 2022 : देश के ज्यादतर इलाके में अप्रैल के महीने में ही गर्मी ने लोगो के पसीने छुड़वा दिए हैं। कई राज्यों में दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अप्रैल में ही गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है और भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार फिलहाल इसमें राहत के बजाय स्थिति और गंभीर होने वाली है। हरियाणा, यूपी, और बिहार व झारखंड में तापमान ने 44 का आंकड़ा पार कर लिया है वहीं राजस्थान के अलवर में कल तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में रेड अलर्ट, 47 पार कर सकता है पारा

Weather Today 9th April Update

राजस्थान का अलवर 45.8 डिग्री तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म बताया गया है। राज्य में में पाकिस्तान से आ रही शुष्क व गर्म हवाओं ने गर्मी बढ़ाई है और अगले तीन दिन तक रेड अलर्ट की स्थिति का अलर्ट जारी किया गया है। बनेगी। तापमान 47 डिग्री के पार होगा। (Weather Update Today 9 April 2022) मध्य प्रदेश के राजगढ़ व नर्मदापुरम जिलों में पारा 45 डिग्री को छू गया है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार उत्तर भारत के कई इलाकों में 15 अप्रैल तक लू चलना जारी रहेगी।

यूपी के आगरा में सीजन का सबर्स गर्म दिन, पारा 44 डिग्री

Weather Today 9th April Update

उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के आगरा में सीजन का कल सबसे गर्म दिन रहा। शहर का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री रहा जो इस सीजन का सबसे अधिक है। प्रदेश में इंसान के साथ ही पशु-पक्षियों का भी गर्मी के कारण जीवन दुश्वार हो गया है। बाजार व सड़कें ग्यारह बजे के बाद ही सूनी पड़ जा रही हैं। 29 मार्च से लेकर राज्य में अब तक लगातार लू चल रही है। दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। (Weather Update Today 9 April 2022) 12 तक अप्रैल मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में गर्मी का रेड व आरेंज अलर्ट

Weather Today 9th April Update

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज व के लिए आरेंज अलर्ट, जबकि 11 और 12 अप्रैल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। प्रदेश मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक राज्य के लगभग सभी शहरों में तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री जयादा चल रहा है(Weather Update Today 9 April 2022)  और यह और बढ़ने का अनुमान है। कुछ दिन में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन भी हो सकता है।

Weather Update Today 9 April 2022

Also Read : Garena Free Fire Max Redeem Code Today 9 April 2022

SHARE