Bhupendra Singh Yadav will Reach Mahendragarh Bar on April 11 केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव 11 अप्रैल को पहुंचेंगे महेंद्रगढ़ बार में

0
262

Bhupendra Singh Yadav will Reach Mahendragarh Bar on April 11 केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव 11 अप्रैल को पहुंचेंगे महेंद्रगढ़ बार में

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़

Bhupendra Singh Yadav will Reach Mahendragarh Bar on April 11 : बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के प्रधान बंसी लाल यादव ने बताया कि केंद्रीय रोजगार एवं श्रम मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव 11 तारीख को महेंद्रगढ़ मिनी सेक्ट्रिएट में स्थित बार में पहुंचेंगे तथा बार की तरफ से उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री के साथ महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, अलवर से सांसद महंत बालक नाथ व पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा पहुंचेंगे।

महेंद्रगढ़ बार की तरफ से नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह यादव, अटेली से विधायक सीताराम यादव, नारनौल से मंत्री ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह तथा भाजपा के जिला प्रधान राकेश शर्मा एडवोकेट को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। (Bhupendra Singh Yadav will Reach Mahendragarh Bar on April 11) सभी जनप्रतिनिधि दोपहर लगभग 1:00 बजे बार में पहुंचेंगे।

Also Read : Garena Free Fire Max Redeem Code Today 9 April 2022

SHARE