Weather Update Today 22 March 2022 दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री , इन इलाके में बारिश के अनुमान

0
412
Himachal Weather Update On 05 June 2022
Himachal Weather Update On 05 June 2022

Weather Update Today 22 March 2022 दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री , इन इलाके में बारिश के अनुमान

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली: 

Weather Update Today 22 March 2022 : देश के ज्यादतर इलाके में मार्च के महीने में ही गर्मी ने लोगो के पसीने छुड़वा दिए और मार्च के महीने में ही लोग ए.सी. का इस्तेमाल करने लग गए है। पारा इतनी तेजी से चढ़ रहा है कि लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी कहां से आ गई।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। इस माह के दूसरे हफ्ते से ही दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। (Weather Update Today 22 March 2022) विगत पांच वर्ष में मार्च में इतनी ज्यादा गर्मी कभी नहीं पड़ी। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा। गत 10 साल में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब मार्च में इतनी भीषण गर्मी पड़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले छह दिन तक तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

देश के कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान है। (Weather Update Today 22 March 2022) मैदानी राज्यों में दिन में हवा की रफ्तार में तेजी की संभावना है। 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। कुछ जगह भारी बारिश के आसार हैं। (Weather Update Today 22 March 2022) इसी के साथ आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक, केरल, और तमिलनाडु में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। एमपी, महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश व गरज सहित छीटें पड़ सकते हैं। 24 घंटों में पश्चिमी एमपी व पश्चिमी राजस्थान कुछ जगहों पर लू चल सकती है।

Also Read: BGMI Redeem Code Today 21 March 2022

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE