दिल्ली एनसीआर में आज होगी बारिश, इन राज्यों में भी गर्मी से मिलेगी निजात Weather Update Today 21 April 2022

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। आईएमडी ने कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

0
567
Weather Update
Weather Update

Weather Update Today 21 April 2022

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली :
Weather Update Today 21 April 2022 : उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पिछले एक महीने से भीषण गर्मी पड़ रही है। लेकिन अब कई जगह मौसम का मिजाज बदल रहा है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। आईएमडी ने कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं असम और मेघालय में अगले 5 दिनों तक बारिश होगी।

Weather Update Today 21 April 2022
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड में भी बारिश के आसार हैं। देहरादून का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उधर, राजस्थान के जयपुर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं गुजरात के अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

Weather Update Today 21 April 2022
Weather Update Today 21 April 2022

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू के थपेड़े पड़ रहे थे। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रखा था लेकिन अब गर्मी से राहत मिलेगी।

Also Read : अगर आप भी कर रहे है ATM का इस्तेमाल तो हो जाये सावधान Use ATM Carefully
Also Read : COD Mobile Redeem Code Today 21 April 2022
SHARE