Weather Update : उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट, लगातार बढ़ रही ठंड

0
333
Weather Update
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले को पुंछ जिले से जोड़ने वाले बर्फीले मुगल रोड का इसी सप्ताह का दृश्य।

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Weather Update) : उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है और फिलहाल सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में मौसम बदलने लगा है। दिल्ली में शुक्रवार इस सत्र का सबसे ठंडा दिन रहा। आईएमडी ने क्षेत्र के कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के अलावा, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान सहित कई राज्यों में तीन दिन तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। कुछ राज्यों में तापमान काफी नीचे जा सकता है।

19 दिसंबर तक दिल्ली में पांच डिग्री तक जा सकता तापमान

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दोपहर में हल्की धूप से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन सुबह शाम न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि 19 दिसंबर तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास जा सकता है। ऐसा होने पर सुबह एवं शाम के समय ठंड बढ़ेगी। हालांकि अगले कुछ दिन तक दोपहर में धूप खिली रहेगी। मौसम वैज्ञानिक महेश पालावत ने बताया कि इस सप्ताह गुरुवार को जहां पश्चिम दिशा से हवाएं चल रही थीं, वहीं शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा बही, जिसके कारण ठंड बढ़ रही है।

उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में भी ठंड बढ़ने के आसार

उत्तर प्रदेश में भी कुछ जिलों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं कुछ जिलों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इन इलाकों में भी हालांकि, दोपहर के वक्त मौसम साफ रहेगा। लखनऊ व गाजियाबाद में सुबह व शाम के वक्त कोहरा रह सकता है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के चंबा में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा। राज्य के मशहूर पर्यटन शहर मनाली में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने के आसार हैं। स्पीती वैली में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक जा जा सकता है।

उत्तराखंड में मौसम साफ बने रहने की संभावना, कुछ राज्यों में बारिश

उत्तराखंड में मौसम साफ बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने से ठंड बढ़ सकती है। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में जम्मू-कश्मीर से आ रही बफीर्ली हवा का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को ग्वालियर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुजरात में अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य और पूर्वी हिस्सों में भी दिन और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने चेन्नई, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ठंड ने दिल्ली में तोड़ा है धर्मशाला का रिकॉर्ड

दिल्ली की सर्दी ने शुक्रवार को हिमाचल के धर्मशाला को भी पीछे छोड़ दिया। दिल्ली में गुरुवार को जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री था, वहीं शुक्रवार को यह गिरकर 6.2 डिग्री पर पहुंच गया। धर्मशाला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड कया गया। अगले शुक्रवार को दिल्ली के आया नगर और सफदरजंग में न्यूनत्तम तापमान 6.2 रहा। यह सामान्य तापमान से 2 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

दिल्ली में प्रदूषण के भी खराब क्षेणी में बने रहने के आसार

दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। दो दिन तक साफ हवा रहने के बाद शुक्रवार को दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई। शुक्रवार सुबह जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 199 दर्ज किया गया, वहीं शाम को बढ़कर यह 231 पर पहुंच गया।

सफर का मानना है कि अगले तीन दिन तक प्रदूषण खराब श्रेणी में बना रह सकता है। गुरुवार व शुक्रवार को दिल्ली के आनंद विहार, द्वारका, बवाना और शादीपुर में तो हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। सफर के अनुसार, शुक्रवार को सतही हवा की रफ्तार शून्य से लेकर 10 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रही। काफी समय तक हवा न चलने के कारण प्रदूषण में वृद्धि देखने को मिली। शुक्रवार को राजधानी के प्रदूषण में छोटे कणों की हिस्सेदारी 48 फीसदी रही।

ये भी पढ़ें : Telangana Fire Incident : तेलंगाना में घर में आग लगने से 6 लोगों की जलकर मौत

ये भी पढ़ें : Jammu Division News : जम्मू के राजौरी में गोलीबारी में दो युवकों की मौत, तनाव

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE