Weather Update 5 March: देश के ज्यादातर इलाकों में पड़ रही गर्मी, उत्तर भारत के पहाड़ों में बारिश व बर्फबारी का अनुमान

0
243
Weather Update 5 March
देश के ज्यादातर इलाकों में पड़ रही गर्मी, उत्तर भारत के पहाड़ों में बारिश व बर्फबारी का अनुमान

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
Weather Update 5 March: देश के ज्यादातर इलाकों में एक ओर जहां गर्मी पड़ रही है, वहीं उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख व उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश व हिमपात होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान आठ मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज

दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज हवाएं चलने से तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली में आसमान में आंशिक बादलों के तापमान में इजाफा हो सकता है।

उत्तर प्रदेश : इसी माह मई जैसी गर्मी की संभावना

उत्तर प्रदेश में इसी महीने मई जैसी गर्मी पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस बार फरवरी में पिछले कई साल की तुलना में अधिक तापमान दर्ज किया गया है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ तापमान बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग ने कई जगहों पर लू की संभावना व्यक्त की है और लोगों से धूप में अनावश्यक घर से बाहर निकलने को मना किया है।

होली से पहले इन इलाकों में ओलावृष्टि व बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने होली से पहले नोएडा व पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई है। होली अगले सप्ताह बुधवार को है। यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 35 डिग्री तक रिकार्ड किया गया है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

ये भी पढ़ें : Student Pees In American Flight: न्यूयार्क से दिल्ली आ रहे अमेरिकी एयरलाइंस के विमान में अब स्टूडेंट ने किया पेशाब

SHARE