Weather Update 2 April 2022 अगले 5 दिन तक इन राज्यों में चलेंगी गर्म हवाएं

0
434
Weather Update
Weather Update

Weather Update 2 April 2022 अगले 5 दिन तक इन राज्यों में चलेंगी गर्म हवाएं

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Weather Update 2 April 2022 : अप्रैल का महीना चढ़ने के साथ ही अब गर्मी के तेवर भी तेज हो गए हैं। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अभी से जून जुलाई वाली गर्म हवाएं यानी लू (Hot Wave) का असर दिखाई देने लगा है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी लू से राहत नहीं मिलेगी और गर्मी भी बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज 2 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राजधानी में आज तेज हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम में मामूली बदलाव आने की संभावना है। वहीं भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

अगले 5 दिन तक चलेंगी गर्म हवाएं

Weather North India
Weather North India

बताया गया है कि 3 अप्रैल तक राजस्थान,उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण हरियाणा, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलती रहेंगी। इसके अलावा अगले 5 दिनों तक मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश में भी मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान में अभी और बढ़ोतरी की संभावना है, जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की और मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। वहीं, पूर्वोत्तर बिहार और आंतरिक तमिलनाडु में छिटपुट बारिश हो सकती है।

Also Read : ये है IPL 2022 में पंजाब किंग्स शेड्यूल का पूरा शेड्यूल

SHARE