Weather Today Update: देश के कई राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट

0
180
Weather Today Update

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली,(Weather Today Update): देश के कई राज्यों में अब भी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। आज शाम कुछ राज्यों में मौसम करवट ले सकता है। 24 मार्च को ज्यादातर राज्यों में बारिश होने का अनुमान है। उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं हरियाणा व चंडीगढ़ के अलावा असम, मेघालय और त्रिपुरा व नागालैंड में भी मौसम बदल सकता है।

हिमाचल के पांच जिलों में येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और चंबा में आंधी व बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर पश्चिम भारत में भी आज और कल बारिश व ओलावृष्टि

आईएमडी अधिकारियों के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम से और कल भी बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आज दिल्ली-एनसीआर के मौसम में भी बदलाव हो सकता है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है। अगले कल भी दिल्ली-एनसीआर में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान तेज बारिश होने की संभावना है।

मध्य और पूर्वी भारत में 26 मार्च को बारिश व ओलावृष्टि

पूर्वी भारत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र औ मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य भारत और पूर्वी भारत में 26 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

ये भी पढ़ें : व्हॉट्सएप चैट-वॉइस नोट ने खोले राज, अमृतपाल महिलाओं के साथ रखता था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स

 

SHARE