Weather January 22 Update: पहाड़ों में कल से फिर ठंड बढ़ने के आसार, उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में 24 को होगा इसका असर

0
293
Weather January 22 Update
पहाड़ों में कल से फिर ठंड बढ़ने के आसार, उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में 24 को होगा इसका असर

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली,(Weather January 22 Update): पश्चिमी विक्षोभ के बीच उत्तर भारत में अगले सप्ताह फिर मौसम के करवट लेने का अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में सोमवार से ठंड बढ़ने के आसार हैं और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 24 जनवरी से इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसी स्थिति 25 जनवरी को भी जारी रहेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के डॉक्टर सोमा सेन रॉय यह जानकारी दी है।

हरियाणा, दिल्ली व चंडीगढ़ में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिन न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हरियाणा, दिल्ली व चंडीगढ़ में 23 जनवरी से बारिश की संभावना है। जबकि 24 जनवरी को बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना जताई गई है। 25 व 26 जनवरी को भी बूंदाबांदी का पूवार्नुमान है।

उत्तराखंड, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अनुमान

डॉक्टर सोमा सेन रॉय के अनुसार 24 जनवरी की शाम से घने बादल छाने की संभावना है और उसके बाद से लेकर 26 जनवरी की सुबह तक मैदानी इलाकों में हल्की बारिश व बूंदाबादी हो सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में इस दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है।

दो साल बाद 21 जनवरी इस सीजन में सबसे गर्म

उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट की उम्मीद है, लेकिन कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, सप्ताह के उत्तरार्ध में न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की उम्मीद है। दिल्ली में कल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।

दो साल बाद 21 जनवरी इस सीजन में सबसे गर्म रही। कल यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 2020 के बाद जनवरी का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान है। इससे पहले वर्ष 2021 में पांच जनवरी को 23.2 और वर्ष 2020 में पांच जनवरी को ही 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा था,जबकि 2020 में अधिकतम तापमान चार जनवरी को 23.5 दर्ज हुआ था।

ये भी पढ़ें :  US Airstrike In Somalia: सोमालिया में अमेरिकी एयरस्ट्राइक में अल शबाब के 30 लड़ाके ढेर

ये भी पढ़ें : Kerala High Court: किसी महिला या लड़की को उसकी सहमति के बिना छूना गलत

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE