Weather Update Today : उत्तर भारत में आज से बदल रहा मौसम

0
269
Weather Update Today : उत्तर भारत में आज से बदल रहा मौसम
Weather Update Today : उत्तर भारत में आज से बदल रहा मौसम

अगले तीन दिन बारिश, तेज हवाएं चलेंगी, पश्चिम विक्षोभ के असर से हो रहा मौसम में बदलाव

Weather Update Today (आज समाज), नई दिल्ली : मार्च के शुरू से ही तापमान में तेजी और चुभन भरी गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों को आज से आंशिक राहत मिलने वाली है। आज से एक नया पश्चिम विक्षोभ पहाड़ी राज्यों में सक्रिय हो चुक है।

इससे उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जहां बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिलेगा वहीं लगभग सभी मैदानी राज्यों में तेज हवाएं, हल्की बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं भी दिखाई देंगी। मौसम का यह बदलाव आने वाले कुछ दिनों में जारी रहेगा। इससे जहां लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी। वहीं कई जगह ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने का भी अंदेशा है।

इस तरह रहेगा आज से मौसम का मिजाज

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार पहाड़ी राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में, 15 और 18 मार्च को हिमाचल प्रदेश में, 15 और 16 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में, तथा 16 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में बारिश का येलो अलर्ट

सोमवार और बुधवार के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर ह्ययेलो अलर्टह्ण जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान ताबो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ऊना में दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे अधिक था। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 17 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से बारिश और बादलों की गतिविधि बढ़ सकती है।

  • TAGS
  • [post_tags]