Salim Durrani: नहीं रहे टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी

0
325
Salim Durrani

आज समाज डिजिटल, Salim Durrani: भारतीय क्रिकेट जगत के लिए आज दुखद खबर आई। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुरार्नी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। गुजरात के जामनगर में आखिरी सांस ली। सलीम को कैंसर था।

  • भारत के दिग्गज आलराउंडर्स में से एक थे सलीम दुर्रानी 
  • अफगानिस्तान के काबुल में 1934 में हुआ था जन्म
  • छक्के लगाने के लिए सलीम ने फिल्मों में काम किया

अर्जुन अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर

11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में जन्मे सलीम दुर्रानी पहले ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था। 1960 में उन्हें यह सम्मान मिला था। भारत के लिए सलीम दुर्रानी ने 29 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक की मदद से 1202 रन बनाए थे। साथ ही 75 विकेट भी लिए थे।

भारत आने के बाद धीरे-धीरे सलीम की क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ी

सलीम दुर्रानी जब केवल आठ वर्ष के थे तब उनका परिवार पाकिस्तान के कराची में गया था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय दुर्रानी का परिवार भारत आ गया था। धीरे-धीरे सलीम की क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ी। 1960-70 के दशक में उन्हें अपने आलराउंड प्रदर्शन से पहचान बनाई थी। वह भारत के दिग्गज आलराउंडर्स में से एक रहे हैं।

1960 में मुंबई टेस्ट में डेब्यू किया

सलीम दुर्रानी छक्के लगाने के लिए ज्यादा मशहूर थे। उन्होंने ने 1960 में मुंबई टेस्ट में डेब्यू किया था। आखिरी टेस्ट उन्होंने फरवरी 1973 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सलीम ने फिल्मों में भी काम किया। वह बॉलीवुड फिल्म ‘चरित्र’ में भी काम कर चुके हैं। इस फिल्म में सलीम के साथ परवीन बॉबी थीं।

यह भी पढ़ें : WHO Alert India On Corona: 28 दिन में भारत में मौतों में 114% से ज्यादा का उछाल

 

SHARE