Jammu-Kashmir News : कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने से हथियार बरामद

0
1489
Jammu-Kashmir News : कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने से हथियार बरामद
Jammu-Kashmir News : कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने से हथियार बरामद

जब्त किए गए हथियार पाकिस्तान और चीन में निर्मित, कुपवाड़ा जिले के वेक पुतुसाई एरिया में मिली सफलता

Jammu-Kashmir News (आज समाज), श्रीनगर : खराब मौसम और भारी बर्फबारी के कारण सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश हमेशा की तरह इस बार भी जारी है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय सुरक्षा बल दुश्मनों के इन नापाक इरादों को न केवल सीमा पर ही ढेर कर रहे हैं बल्कि भारतीय सीमा के अंदर भी लगातार तलाशी अभियान चलाकर उनकी चाल को नाकाम कर रहे हैं। खतरनाक मौसम में भी भारतीय सुरक्षा बलों का जांच अभियान लगातार जारी है।

इसी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले में सोगम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वेक पुतुसाई इलाके में मंगलवार को सर्च आॅपरेशन के दौरान हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षाबल कड़ी निगरानी रख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), बीएसएफ की 31 बटालियन और 8 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने अभियान शुरू किया था। इसी दौरान एक ठिकाने से 7.62 एमएम के 34 कारतूस, 9 एमएम के 18 कारतूस, पिस्टल की एक मैगजीन, एक पाकिस्तान निर्मित ग्रेनेड, चार चीनी ग्रेनेड और एक एम्युनिशन पाउच मिला है।

हथियार कब्जे में लेकर जांच की शुरू

सूत्रों ने बताया कि ये बरामदगी इलाके में हथियार जमा करने की कोशिशों की ओर इशारा करती है। इनका इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया जा सकता था। जांच के लिए पूरा जखीरा पुलिस के कब्जे में है। बरामद हथियारों के सोर्स का पता लगाने और इन्हें छिपाने में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा बल अपने विश्वसनीय सूत्रों की सहायता से पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्षेत्र में कोई अन्य जगह पर भी इस तरह से हथियार जमा करने की कोशिश तो नहीं की जा रही। इसके साथ ही सुरक्षा बल आंतकवादियों के उन स्थानीय मददगारों की भी तलाश कर रहे हैं तो इस तरह की देश विरोधी कार्रवाईयों में आतंकवादियों का साथ देते हैं।

दो दिन पहले बारामुला में भी मिली थी कामयाबी

ज्ञात रहे कि दो दिन पहले बारामुला पुलिस ने सीआरपीएफ 53 बटालियन, 46 आरआर, एएसटी और बम निरोधक दस्ते के सहयोग से जंगल में एक छिपा हुआ ठिकाना तलाश किया था। जब पुलिस ने ठिकाने की तलाशी ली, तो वहां से कई संदिग्ध और खतरनाक वस्तुएं बरामद की गईं। तलाशी के बाद ठिकाना नष्ट कर दिया गया। बरामद सामग्री में शामिल 24 राउंड एके-47 की गोलियां, 02 हैंड ग्रेनेड, 01 स्टील का कैनिस्टर (लगभग 3 लीटर क्षमता) जिसमें मांस रखा हुआ था, 01 दवा की पट्टी (एसेक्लोफेनाक, पैरासिटामोल और क्लोक्सार्जोन टैबलेट्स), 01 वायरलेस एंटीना आदि बरामद किया था।

ये भी पढ़ें : Weather Update News : पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंड, तापमान में गिरावट जारी

  • TAGS
  • [post_tags]