West Asia Crisis : ईरान से 47 साल का हिसाब चुकता करेंगे : ट्रंप

0
331
West Asia Crisis : ईरान से 47 साल का हिसाब चुकता करेंगे : ट्रंप
West Asia Crisis : ईरान से 47 साल का हिसाब चुकता करेंगे : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ठुकराया ईरान का शांति प्रस्ताव, कहा, अब परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे तेहरान

West Asia Crisis (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव दोबारा से चरम पर पहुंच चुका है। इसके साथ ही दोनों के बीच दोबारा से युद्ध शुरू होने के खतरे के साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य का बाधित रहना भी तय माना जा रहा है। इससे यह आशंका बढ़ गई है कि आने वाले कुछ सप्ताह विश्व भर के लिए फिर से कठिनाई भरे हो सकते हैं। क्योंकि होर्मुज जितना ज्यादा बाधित रहेगा उतना ही विश्व सप्लाई चे प्रभावित होगी।

मौजूदा स्थिति पर यह बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को अपने आक्रामक तेवर दिखाए हैं। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने तेहरान को सीधी चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि ईरान दशकों से अमेरिका का मजाक उड़ा रहा है, लेकिन अब उसकी हंसी गायब होने वाली है। यह बयान तब आया है जब तेहरान ने वाशिंगटन के शांति प्रस्ताव पर अपना जवाब भेजने का दावा किया।

ट्रंप ने ईरान पर पिछले 47 साल से ‘देरी करो, देरी करो और देरी करो’ की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईरान अब अमेरिका और पूरी दुनिया के साथ खेल नहीं खेल पाएगा। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में लिखा कि ईरान हमारे महान देश पर हंस रहा था, लेकिन अब ऐसा और नहीं होगा। ट्रंप का यह बयान सीधे तौर पर ईरान के उस जवाब के बाद आया है, जिसे पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया गया है।

शांति प्रस्ताव पर तेहरान की शर्तें

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, तेहरान ने अपने जवाब में युद्ध रोकने की बात कही है। ईरान चाहता है कि लेबनान सहित सभी मोर्चों पर संघर्ष विराम हो। साथ ही, उसने होर्मुज में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की शर्त रखी है। अमेरिका ने पहले यह प्रस्ताव दिया था कि अन्य संवेदनशील मुद्दों जैसे परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा करने से पहले दोनों देश शत्रुता समाप्त करें। हालांकि, अमेरिका ने अभी तक ईरान के इस जवाब पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

  • TAGS
  • [post_tags]