PM Modi News : पश्चिम बंगाल को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे : मोदी

0
267
PM Modi News : पश्चिम बंगाल को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे : मोदी
PM Modi News : पश्चिम बंगाल को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेदिनीपुर में प्रदेश सरकार पर कसा तंज

PM Modi News (आज समाज), मेदिनीपुर : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लगातार प्रदेश के दौरे पर हैं और भाजपा के पक्ष में जोरदार प्रचार कर रहे हैं। भाजपा को उम्मीद है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए वहां पर सत्ता में आएगी।

इसी दौरान पीएम मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। जनसभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासनकाल में युवा भर्ती, शिक्षकों की नियुक्ति और मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है। साथ ही चक्रवातों से प्रभावित लोगों के लिए आवंटित राहत निधि का भी दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने लोगों को लूटने में पीएचडी कर ली है।

इस बार चुनाव बंगाल की जनता लड़ रही

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार मैं देख रहा हूं कि बंगाल का चुनाव भाजपा के लोग नहीं, भाजपा के उम्मीदवार और कार्यकर्ता नहीं… ये चुनाव तो बंगाल की मेरी जनता लड़ रही है, बंगाल के मेरे भाई-बहन चुनाव लड़ रहे हैं, बंगाल के नौजवान चुनाव लड़ रहे हैं, बंगाल के किसान और मजदूर चुनाव लड़ रहे हैं। मैं बंगाल में जहां भी जा रहा हूं-यही भाव देख रहा हूं, इसलिए आज टीएमसी के गुंडे डर से कांप रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर कोई कह रहा है कि इस बार हर अत्याचार का हिसाब होगा।

पीएम मोदी ने दिया सबका साथ-सबका विकास का नारा

उन्होंंने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाने आया हूं कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास करेगी, लेकिन अत्याचारियों और लुटेरों का पूरा हिसाब करेगी। चुन-चुन कर हिसाब लिया जाएगा। आप यहां भाजपा का सीएम बनाइए, फिर पीएम और सीएम मिलकर हर किसान के खाते में किसान सम्मान निधि के 9 हजार रुपए सीधे जमा किए जाएंगे। साथ ही बंगाल की मंडियों से टीएमसी के दलालों को भी भगाया जाएगा, ताकि किसानों को उपज के उचित दाम मिल सकें। ये मोदी की गारंटी है।

मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा बंगाल

उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार नीली क्रांति का विस्तार करेगी। भाजपा सरकार बंगाल को मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाएगी। पिछले दशक में भाजपा शासित राज्यों में मछली उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। बिहार में मछली उत्पादन दोगुना हो गया है, और ओडिशा में 150 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। हालांकि, बंगाल में पिछले दशक में मछली उत्पादन में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। इसका कारण टीएमसी की खराब नीतियां हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]