PM Modi News : हमने हमेशा नेशन फर्स्ट की भावना से काम किया : पीएम

0
155
PM Modi News : हमने हमेशा नेशन फर्स्ट की भावना से काम किया : पीएम
PM Modi News : हमने हमेशा नेशन फर्स्ट की भावना से काम किया : पीएम

कहा, आज इसी सिद्धांत पर हम विकसित भारत की तरफ अग्रसर

PM Modi News (आज समाज), नई दिल्ली : पीएम मोदी ने अपनी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कहा है कि हमने हमेशा नेशन फर्स्ट की भावना से काम किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया, खादी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे कदम इसी सोच का हिस्सा हैं। हाल ही में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के दौरान दुनिया के नेताओं ने महसूस किया कि आज का भारत ‘नेशन फर्स्ट’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है।

दशकों से जारी नक्सलवाल अब अंतिम सांसे गिन रहा

देश में दशकों से जारी नक्सलवाद हिंसा को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग अब संविधान दिखा रहे हैं, उनके हाथ तब कांप रहे थे, जब नक्सली हिंसा चरम पर थी। पीएम ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों ने नक्सल प्रभावित इलाकों को पिछड़ा क्षेत्र करार दिया था। लेकिन हमारी सरकार ने उन इलाकों को बदलने की चुनौती स्वीकार की, वहां के लोगों को निराशा से बाहर निकलने में मदद की और उनमें तरक्की की उम्मीदें जगाई।

पीएम ने आगे कहा कि सरकारें आईं और गईं, पीढ़ियां आईं और गईं और ऐसा लगा कि हिंसा का यह दुर्भाग्य ऐसे ही बना रहेगा। लेकिन हमने स्थिति को बदलने के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ कदम आगे बढ़ाए। आज, देश में माओवादी-नक्सलवाद अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है। यह इसलिए संभव हो पाया क्योंकि इसके लिए पूर्ण समर्पण की आवश्यकता थी।

मध्यम वर्ग को दी टैक्स से राहत

पीएम मोदी ने कहा कि आज जब आय पर टैक्स लिया जाता है तो इसमें सबसे ज्यादा राहत मध्यम वर्ग को मिल रही है। 2013-14 में 2 लाख रुपए से अधिक आय पर टैक्स लगता था, जबकि अब 12 लाख रुपए सालाना तक की आय को कर से छूट दी गई है। जीएसटी सुधारों से टैक्स प्रक्रिया आसान हुई है और लोग घर बैठे आयकर रिटर्न भर सकते हैं। वहीं, जन औषधि केंद्रों के जरिए सस्ती दवाएं मिलने से लोगों की करीब 40 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई है।

ये भी पढ़ें : Lucknow Fire Incident Update : लखनऊ अग्निकांड जांच के लिए सीएम ने एसआईटी की गठित

  • TAGS
  • [post_tags]