अमेरिका ने किए ईरान पर हवाई हमले, ईरान ने भी की पलटवार करने की घोषणा, दोबारा बिगड़े पश्चिम-एशिया के हालात
US-Iran War Update (आज समाज), तेहरान : अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा युद्ध शुरू होने के हालात बन गए हैं। इसका कारण अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए ताजा सैन्य हमले हैं। इन हमलों में अमेरिकी सेना ने ईरान के ड्रोन नियंत्रण और रडार सिस्टम को निशाना बनाया है।
वहीं ईरान की तरफ से भी घोषणा की गई है कि वह अमेरिका द्वारा किए हमलों का बदला लेगा और उसे भी व्यापक नुकयान पहुंचाएगा। ज्ञात रहे कि ईरान ने एक दिन पहले ही अमेरिकी एमक्यू-1 प्रीडेटर ड्रोन गिरा दिया था। जिसे अमेरिका के लिए बड़ा झटका बताया गया था। अब अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले करके उसकी डिफेंस लाइन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।
ईरान के इन शहरों में किए हमले
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने ईरान के शहरों गोरुक और केशम में हमले किए हैं। ये हमले ईरान के रडार और ड्रोन ठिकानों पर किए गए। अमेरिका ने कहा है कि ईरान ने हाल ही में उनके एमक्यू-1 ड्रोन को अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में निशाना बनाया था। उसी के जवाब में ये हमले किए गए हैं। अमेरिकी सेना ने बताया कि उन्होंने ईरान के एयर डिफेंस, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और ड्रोन ठिकानों को निशाना बनाया गया।
ईरान ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने बताया है कि अमेरिकी हमले के जवाब में उन्होंने भी अमेरिका के उन एयरबेस को निशाना बनाया है, जहां से ईरान पर हवाई हमले किए गए। हालांकि आईआरजीसी ने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी। वहीं कुवैत ने दावा किया है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने देश की ओर बढ़ रहे ड्रोन और मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है। इन हमलों के दौरान कुवैत के कई इलाकों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं, जिन्हें कुवैती सेना ने इंटरसेप्शन आॅपरेशन का हिस्सा बताया। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
ये भी पढ़ें : UP Accident News : ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, पांच घायल


