CM Vijay Floor Test: तमिलनाडु में विजय सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया, समर्थन में 144 वोट पड़े, सीएम बोले- यह अल्पसंख्यकों की सरकार

0
119
CM Vijay Floor Test: तमिलनाडु में विजय सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया, समर्थन में 144 वोट पड़े, सीएम बोले- यह अल्पसंख्यकों की सरकार
CM Vijay Floor Test: तमिलनाडु में विजय सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया, समर्थन में 144 वोट पड़े, सीएम बोले- यह अल्पसंख्यकों की सरकार

वोटिंग के वक्त 172 विधायक रहे मौजूद
CM Vijay Floor Test, (आज समाज), चेन्नई: तमिलनाडु की विजय सरकार ने प्लोर टेस्ट पास कर लिया है। सरकार के पक्ष में 144 वोट पड़े हैं। वहीं, विरोध में सिर्फ 22 वोट मिले हैं। यह विजय की पहली बड़ी जीत है। फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद तमिलनाडु सीएम ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यह अल्पसंख्यकों की सरकार है। सदन में वोटिंग के वक्त 172 विधायक मौजूद रहे।

234 सदस्यीय विधानसभा में साधारण बहुमत के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है। विजय त्रिची ईस्ट और पेरम्बूर से सीटें जीते थे। सीएम बनने के बाद पेरम्बूर से इस्तीफा दे दिया। तिरुपत्तूर के विधायक श्रीनिवासा सेतुपति एक वोट से जीते थे। मामला मद्रास हाईकोर्ट में होने की वजह से वोट डालने के लिए मंजूरी नहीं मिली।

एआईएडीएमके के 25 बागी विधायकों ने किया टीवीके का समर्थन

इस तरह सदन में विधायकों की संख्या 232 हो गई। टीवीके को 47 विधायकों वाली एआईएडीएमके के 25 बागी विधायक के अलावा, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके, आईयूएमएल और एएमएमके से बागी विधायक ने समर्थन किया। 59 विधायकों वाली डीएमके ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इस दौरान 5 विधायक (पीएमके 4 औरब् ाीजेपी 1) न्यूट्रल रहे। स्पीकर ने वोट नहीं डाला।

एआईएडीएमके में फूट पड़ी

क्रॉस वोटिंग के साथ ही एआईएडीएमके में फूट भी पड़ गई है। पार्टी दो धड़ों पलानीस्वीमी और सीवी षणमुगम में बंट गई है। सदन में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने विजय की एआईएडीएमके के बागी विधायकों से मुलाकात पर सवाल उठाए।

हमारी सरकार सेक्युलर तरीके से घोड़े की रफ्तार से काम करेगी

उन्होंने कहा कि यह मुलाकात बदलाव है या सौदेबाजी। क्या यही आपकी साफ-सुथरी सरकार है। टीवीके सरकार को इंस्टाग्राम रील के जरिए नहीं, बल्कि रियल गवर्नेंस करनी चाहिए। इस पर सीएम विजय ने कहा हमारी सरकार सेक्युलर तरीके से घोड़े की रफ्तार से काम करेगी न कि हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल होगी।

विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को ओएसडी पद से हटाया, सहयोगी पार्टियों के विरोध के बाद लिया फैसला

तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट पास करने के कुछ घंटे बाद ही मुख्यमंत्री विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को स्पेशल ड्यूटी आॅफिसर (ओएसडी) पद से हटा दिया। विजय ने मंगलवार को उन्हें यह जिम्मेदारी दी थी, लेकिन विपक्ष और सहयोगी पार्टियों के विरोध के बाद फैसला वापस लेना पड़ा।

राधन लंबे समय से विजय के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने विजय के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी। उनकी सलाह पर ही 10 मई को विजय के शपथ ग्रहण का समय भी बदला गया था। राधन ज्योतिषी होने के साथ टीवीके के प्रवक्ता भी रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Jammu-Kashmir Breaking News : सुरक्षा बलों ने पकड़े आतंकियों के मददगार

  • TAGS
  • [post_tags]