West Asia Crisis : ईरान के जहाज को अमेरिका ने कब्जे में लिया

0
354
West Asia Crisis : ईरान के जहाज को अमेरिका ने कब्जे में लिया
West Asia Crisis : ईरान के जहाज को अमेरिका ने कब्जे में लिया

चीन से ईरान जा रहा था समुद्री जहाज, अमेरिका ने गोलीबारी करके इसे रोका

West Asia Crisis (आज समाज), वॉशिंगटन/तेहरान : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम की तरफ अग्रसर है। हालांकि फिलहाल अमेरिका और ईरान की तरफ से सीजफायर की घोषणा जारी है। लेकिन बदलती परिस्थितियों के अुनसार जल्द ही ये दोनों एक दूसरे पर हमले कर सकते हैं। एक तरफ जहां आज पाकिस्तान में होने वाली दूसरे दौर की वार्ता टलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं अमेरिका ने ईरान के एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। राष्ट्रपति ट्रम्प के मुताबिक टॉस्का नामक यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहा था। इसे अमेरिकी डेस्ट्रॉयर वरर स्प्रूअन्स ने रोका।

अमेरिका की कार्रवाई पर ये बोले ट्रंप

ट्रंप के मुताबिक, जहाज ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया, जिसके बाद अमेरिकी मरीन ने उसे रोक लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस वक्त जहाज हमारे कब्जे में है। हम पूरी तरह इसे कंट्रोल में लेकर देख रहे हैं कि इसके अंदर क्या है। दूसरी तरफ, ईरान के हजरत खातम अल-अनबिया सैन्य मुख्यालय ने कहा कि अमेरिका ने सीजफायर का उल्लंघन किया और ओमान की खाड़ी में ईरान के एक व्यापारिक जहाज पर फायरिंग की, जिससे उसका नेविगेशन सिस्टम खराब हो गया। तस्नीम मीडिया के मुताबिक यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था। ईरान ने इसे समुद्री डकैती करार दिया और कहा कि वे जल्द इसका जवाब देंगे।

ईरान के समर्थन में सड़कों पर उतरे नागरिक

ईरान में बड़ी संख्या में लोग तेहरान की सड़कों पर उतरकर सरकार के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कई लोगों ने साफ कहा कि उन्हें अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और सरकार को झुकना नहीं चाहिए। लोगों ने कहा कि अमेरिका ने अब तक अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। इसलिए भले ही बातचीत जारी रखनी पड़े, लेकिन अमेरिका पर भरोसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

अमेरिका के राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर से बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि ईरान ने अमेरिका की शर्ते न मानी तो उसे बहुत गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। ट्रंप ने कहा कि यदि हम अमेरिका ने हमले किए तो ईरान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे आक्रामक रुख अख्तियार किया है। उन्होंने ईरान को सैन्य तबाही की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने मौजूदा समझौते की शर्तों को स्वीकार नहीं किया, तो अमेरिका उसके तमाम पावर प्लांट और पुलों को जमींदोज कर देगा।

ये भी पढ़ें : US-Iran Peace Talk : ईरान ने समझौता न किया तो उसे बर्बाद होना पड़ेगा : ट्रंप

  • TAGS
  • [post_tags]