West Asia Crisis : कतर में आगे बढ़ी अमेरिका और ईरान की वार्ता

0
2144
West Asia Crisis : कतर में आगे बढ़ी अमेरिका और ईरान की वार्ता
West Asia Crisis : कतर में आगे बढ़ी अमेरिका और ईरान की वार्ता

14 सूत्रीय समझौते में शामिल संबंधित मुद्दों पर सकारात्मक प्रगति, कतर और पाकिस्तान के शिष्टमंडल ने अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों से अलग-अलग वार्ता की

West Asia Crisis (आज समाज), दोहा : अमेरिका और ईरान के बीच कतर की राजधानी दोहा में स्थाई समझौते को लेकर वार्ता सकारात्मक माहौल में आगे बढ़ रही है। हालांकि दोनों देशों के बीच होने वाली यह वार्ता सीधे तौर पर नहीं हो रही बल्कि कतर और पाकिस्तान के शिष्टमंडल अलग-अलग स्तर पर अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे हैं।

हालांकि राहत की बात यह है कि दोनों ही देशों ने वार्ता को लेकर सकारात्मकता दिखाई है और दोनों देशों के बीच हुए स्थाई शांति समझौते में शामिल सभी 14 बिंदुओं पर वार्ता हो रही है। कतर के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार कतर और पाकिस्तान ने दोहा में अमेरिकी और ईरानी वातार्कारों के साथ अलग-अलग बैठकें संपन्न कीं। जिनमें 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) से संबंधित मुद्दों पर सकारात्मक प्रगति दर्ज की गई।

आगे भी दोनों देशों में जारी रहेगी वार्ता

गुरुवार को एक एक्स पोस्ट में कतर के प्रधानमंत्री के सलाहकार और विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता माजेद अल अंसारी ने कहा कि वार्ता लेक ल्यूसर्न शिखर सम्मेलन के परिणामों पर आधारित थी। यह ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता के अंतिम यात्रा के बाद जारी रहेगी।

ईरान के कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप विदेश मंत्री काजेम रारीबाबादी ने कहा ‘हमने दोहा बैठक में लेबनान में प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में अमेरिका की विफलता का मुद्दा उठाया था।’ उन्होंने आगे कहा कि कतर के अधिकारियों के साथ बैठकों में 6 अरब अमेरिकी डॉलर के एक हिस्से के खर्च से संबंधित मुद्दों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही इस बैठक में यह सहमति हुई कि घोषित जरूरतों के आधार पर, आवश्यक वस्तुओं की खरीद की जाएगी। उन्हें ईरान के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

वार्ता को लेकर ईरान ने यह कहा था

इस वार्ता को लेकर ईरान ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। दोनों ही देशों के प्रतिनिधिमंडल दोहा पहुंच चुके हैं। इसी बीच ईरान ने कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिका के साथ किसी भी स्तर पर सीधी वार्ता की कोई योजना नहीं है। ईरान का कहना है कि उसकी प्राथमिकता पहले हुए अंतरिम समझौते को लागू कराना है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल सिर्फ इस महीने हुए एमओयू को लागू करने और कतर में फंसी ईरान की करीब 57 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति जैसे तकनीकी मुद्दों पर बातचीत के लिए दोहा जा रहा है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा का उससे कोई संबंध नहीं है। कतर ने भी साफ किया कि अमेरिकी टीम सिर्फ मध्यस्थों से मिलेगी।

ये भी पढ़ें : Trump warn to China : पनामा नहर को लेकर ट्रंप की चीन को चेतावनी

  • TAGS
  • [post_tags]